देश

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बिहार के निवासी का गोलियों से छलनी शव बरामद

जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को पुलिस ने बिहार निवासी एक व्यक्ति का गोलियों से छलनी शव बरामद किया. पुलिस ने बताया कि शोपियां जिले के जैनपोरा क्षेत्र के वंडुना गांव में बिहार निवासी अशोक चौहान का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया. पुलिस ने कहा, “शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए भेज दिया गया है. इस घटना में मामला दर्ज कर जांच जारी है.” पुलिस ने पुष्टि की है कि यह आतंकवादी कृत्य है. हत्यारों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि कश्मीर घाटी में राजमिस्त्री, बढ़ई, धान काटने वाले तथा विभिन्न श्रम-प्रधान व्यवसायों में लगे अन्य लोगों पर पहले भी आतंकवादियों द्वारा हमले किए गए हैं. इस साल 8 अप्रैल को शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक भोजनालय में घुसकर पंजाब के एक टैक्सी चालक परमजीत सिंह पर गोली चलाई, जो विदेशी पर्यटकों के साथ था. गाइड को तीन गोलियां लगीं. इससे पहले फरवरी में, श्रीनगर के पुराने शहर में आतंकवादियों ने पंजाब के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के दो दिन बाद ब‍िहार न‍िवासी व्यक्ति पर आतंकवादी हमला हुआ है. जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और औसतन 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के बाद यह जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अदालत से बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘तू छोले बेचने गया था…’, 3-0 से हार के बाद बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम, कप्तानी पर उठाए सवाल

Babar Azam Captaincy Controversy: वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए…

5 minutes ago

CSK ने चलते-चलते कर दिया सबसे बड़ा धमाका, धोनी-जहीर की जोड़ी देख कांपेंगी बाकी 9 टीमें?

CSK New Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा बदलाव…

16 minutes ago

निजाम की जिद, रजाकारों का अत्याचार और भारत में विलय: पढ़ें हैदराबाद के एकीकरण की पूरी दास्तान

आजादी के समय हैदराबाद को भारत में मिलने से रोकने वाले रजाकार कौन थे? जानिए…

24 minutes ago

महज एक नेता नहीं, सादगी की मिसाल थे भोला पासवान शास्त्री; जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक है उनकी कहानी

बिहार की राजनीति का जिक्र आते ही अक्सर बड़े-बड़े काफिले और सत्ता का रुआब आंखों…

26 minutes ago

गिरफ्तार होते ही पहला सवाल क्या पूछना है? सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया वो मंत्र जिससे बच जाएगी जमानत

Supreme Court Arrest Rules: क्या पुलिस आपको बिना कुछ लिखे गिरफ्तार कर सकती है? सुप्रीम…

35 minutes ago

बप्पा की भक्ति या पर्यावरण से खिलवाड़? UK की नदी में विसर्जन का वीडियो देख भड़के लोग

Ganesh Visarjan In UK: ब्रिटेन से सामने आया गणेश विसर्जन का एक कथित वीडियो सोशल…

38 minutes ago