दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग.
बिहार के नवादा जिले में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दलितों की बस्ती में आग लगा दी. जिसमें 80 घर जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. इस आगजनी में कई मवेशियों की भी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि जिस जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है, वो जमीन सरकारी है.
पीड़ितों ने बताया कि बुधवार की देर शाम अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग बस्ती में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी. करीब 50 राउंड फायरिंग के बाद उन लोगों ने घरों में आग लगा दी. जिसमें 80 घर जल गए. सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि फायरिंग की घटना बुधवार शाम को हुई थी और अभी तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। हालांकि, पुलिस को अभी तक गोलियों के खोखे नहीं मिले हैं, लेकिन जांच जारी है. मुख्य संदिग्धों सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करना BJP विधायक को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR, जानें क्या है पूरा मामला
अभिनव धीमान ने आगे बताया कि यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. जिस जमीन को लेकर घटना हुई है, उसपर एक पक्ष काफी समय से रह रहा है, वहीं दूसरा पक्ष भी इस जमीन पर मालिकाना हक का दावा कर रहा है, जबकि जमीन सरकारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…
भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…