लाइफस्टाइल

Dough In Fridge: आटा गूंथ कर फ्रिज में रखना पड़ सकता है भारी! हो सकती हैं ये बीमारियां, जानें

Dough In Fridge: भारतीय घरो में अक्सर महिलाएं आलस के कारण रात में सोने से पहले ही आटा गूंथकर फ्रिज में रख देती है ताकि सुबह उठकर उन्हें आटा न गूंथना पड़े और फिर बाद में उसी आटे का इस्तेमाल कर सके. लेकिन कुछ महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती है कि फ्रिज में रखे आटे को खाने से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है. तो ऐसे में आइए जानते है फ्रिज में रखे गूंथे हुए आटे से बनी रोटी का सेवन करने से सेहत पर क्या असर पड़ता हैं.

फ्रिज में आटा गूंथ कर क्यों नहीं रखना चाहिए जानें: (Dough In Fridge)

1.आटे में मौजूद लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया फ्रिज के ठंडे तापमान में सक्रिय नहीं हो पाते, जिससे आटे की गुणवत्ता खराब हो सकती है.

2.फ्रिज में आटा सख्त हो जाता है, जिससे उसे फिर से गूंथना मुश्किल हो जाता है.

3.आटे में मौजूद नमी फ्रिज में जम जाती है, जिससे आटा सूख जाता है और उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है.

4.फ्रिज में आटे में फंगस या मोल्ड के विकास की संभावना बढ़ जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

यह भी पढ़ें : आपको भी डायबिटीज है? तो हो जाइए सावधान, क्योंकि इससे आपको हो सकती है डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारी

ये हैं फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाने के नुकसान (Dough In Fridge)

1. अगर आप आटा गूंथते हैं तो कुछ देर में ही इसकी रोटी या दूसरी चीजें बनाकर खा लें, क्योंकि ज्यादा देर रखने से इसमें रासायनिक पदार्थ बनने लगते हैं. बासी हो चुके आटे की रोटी खाने से कब्ज होने लगती है.

2.आटा अगर बासी है और आप उसकी रोटी खा रहे हैं तो इसका नुकसान एसिडिटी के रूप में आपको परेशान कर सकता है. रिसर्च सामने आई है कि जो लोग इस तरह से रोटी खाते हैं उन्हें अक्सर सीने में जलन परेशान करती है.

3.एक्सपर्ट कहते हैं कि इस तरह से खाना खाने से हमें स्ट्रोक भी आ सकता है. इसलिए भूल से भी आटे को फ्रिज में ज्यादा देर नहीं रखना चाहिए.

4.ऐसे में हमारे किडनी और लीवर का स्वास्थ्य कमजोर पड़ने लगता है. मेटाबॉलिज्म के धीमे पड़ जाने से पेट में कई समस्याएं होने लगती हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

2 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

3 hours ago