देश

Buxar Protest: बिहार के बक्सर में अश्विनी चौबे के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

Buxar Protest: बिहार के बक्सर जिले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के काफिले पर हुआ हमला है. बताया जा रहा है कि अश्वनी चौबे किसानों को संबोधित करने पहुंचे थे. लेकिन इसी बीच नाराज किसानों ने मंत्री अश्वनी चौबे के काफिले पर ईंट-पत्थर फेंकें. हालांकि वो इस घटना में बाल-बाल बच गए हैं.

नाराज किसानों का कहना है कि पिछले कई महीने से वे धरना दे रहे हैं, कोई उनका हाल जानने नहीं पहुंचा. किसानों के गुस्सा का मंत्री अश्विनी चौबे को करना सामना पड़ा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि 86 दिनों में कोई नहीं आया. जब पुलिस ने उनके घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट की तो भी कोई मदद के लिए नहीं आया.

बक्सर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमें इसकी जानकारी नहीं है तो सरकार कौन चला रहा है? आपकी जांच प्रक्रिया कहां है? बक्सर में आग लग गई, मां-बहनों पर लाठियां बरसाई गईं, पूरी दुनिया ने देखा, लेकिन वे कहते हैं कि उन्हें नहीं पता.

वहीं, बक्सर में घटी घटना को बीजेपी नेता अश्वनी चौबे ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीटा गया वह दुर्भाग्यपूर्ण है और मुख्यमंत्री नीतीश पूरी तरह से धृतराष्ट्र कुमार बनकर बैठे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Buxar Protest: मुआवजा मांगने पर मिली लाठियां, भड़के किसानों ने फूंकी पुलिस की कई गाड़ियां, घंटों सुलगता रहा बक्सर

आरोप है कि मंगलवार की देर रात पुलिस की एक टीम बनारपुर गांव के कई घरों में घुस गई और लोगों की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सुबह परियोजना स्थल गेट पर धावा बोल दिया. इस दौरान गेट में आग लगा दी और वाहन फूंक दिए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

4 hours ago