दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी
C voter Opinion Polls: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. वहीं सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस ने विपक्ष दलों का गठबंधन इंडिया बनाया है. हालांकि गठंबधन से पीएम फेस कौन होगा यह अभी तक तय नहीं किया है, लेकिन समय-समय नए नाम सामने आते रहते हैं. इसमें कभी नीतीश कुमार, ममता बनर्जी तो राहुल गांधी का नाम सामने आता रहा है. बता दें कि इस बार गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आया था. वहीं ऐसा कहा जाता है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद अपनी छवि में काफी बदलाव किया है. वह एक नए नेता की छवि के तौर पर उभर कर सामने आएं हैं.
ऐसे में आपको बताने जा रहे है कि अगर नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में किसी को सीधे पीएम चुनना पड़े तो जनता की पहली पसंद कौन होगा. इसके लिए एबीपी न्यूज सी वोटर ने एक सर्वे किया और सीधे जनता से जानना चहा कि अगर डायरेक्ट मोदी और राहुल में से पीएम चुनना पड़े तो वह किसे पीएम चुनेंगे. जब इस सर्वे आंकड़े हैरान करने वाले सामने आए.
इस सवाल के जवाब में 59 फीसदी लोगों ने कहा कि वे वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से चुनेंगे. वहीं 32 फीसदी लोगों ने कहा कि वे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चुनेंगे. इसके अलावा 4 फीसदी लोगों ने कहा कि वे दोनों को ही नहीं चुनेंगे. वहीं 5 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें पता नहीं.
बता दें कि पीएम के लिए दोनों नेताओं में कौन आगे होगा. इसके लिए सी वोटर सर्वे की टीम ने 10 राज्यों की जनता से बात कि और जानना चाहा कि कहां दोनों नेताओं को कितने लोग पसंद कर रह हैं.
यहां देखें
राज्य मोदी राहुल दोनों नहीं पता नहीं
छत्तीसगढ़ 67% 29% 1% 3%
कर्नाटक 65% 26% 2% 7%
मध्य प्रदेश 66% 28% 3% 3%
राजस्थान 65% 32% 2% 1%
तेलंगाना 50% 40% 2% 8%
बिहार 66% 26% 6% 2%
महाराष्ट्र 55% 30% 6% 9%
पंजाब 35% 36% 14% 15%
पश्चिम बंगाल 60% 35% 2% 3%
उत्तर प्रदेश 60% 30% 8% 2%
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…