लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
By Shubhra Rai
महारास: 37000 महिलाओं ने बनाया रिकॉर्ड
Maha Raas in Dwarka : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में 37 हजार से ज्यादा महिलाओं ने एक जैसे वस्त्र पहनकर महारास के आयोजन में हिस्सा लिया. यह महारास द्वारका के नागेश्वर रोड पर रुक्मणी मंदिर के पास नंदगांव में हुआ, जिसमें आस-पड़ोस के गांवों समेत कई शहर-कस्बों की महिलाएं भी नृत्य करने पहुंचीं. कुछ ही घंटों में अखिल भारतीय महारास संगठन के कार्यक्रम में महिलाओं के महारास का रिकार्ड बन गया.
न्यूज एजेंसी ANI ने महारास की तस्वीरें साझा की हैं. एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि रविवार सुबह अहीर समाज की हजारों महिलाएं कैसे पारंपरिक वस्त्रों में सज-धज कर रासस्थली पर आईं और महारास रचाया.
ड्रोन कैमरे से कैप्चर किए वीडियो में आप चक्र जैसे गोल-गोल घेरे में लाल रंग के पारंपरिक वस्त्रों में नृत्य करती महिलाओं को देख सकते हैं.
अखिल भारतीय महारास संगठन के पदाधिकारी के मुताबिक, यहां आज 37 हजार से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों में सज-धज कर ‘आहीराणी महारास’ किया.
देश-विदेश के हजारों लोग इस अनोखे कार्यक्रम में शामिल हुए. इस देखने अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दुबई तक के लोग पहुंचे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…