मनोरंजन

Junior Mehmood Death: महमूद जूनियर का 67 साल की उम्र में निधन, कैंसर से हारे जंग

मशहूर बॉलीवुड एक्टर जूनियर महमूद का निधन हो गया. उन्होंने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. जूनियर महमूद की मौत की खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सलीम काजी ने की है. कुछ दिन पहले उनकी हालत खराब हो गई थी. इसके बाद डॉक्टर ने साफ कह दिया था कि वह 40 दिन से ज्यादा जीवित नहीं रह पाएंगे. उन्हें कैंसर था. उसका नाम नईम सैयद था. उन्हें ये नाम कॉमेडियन महमूद ने दिया था. उनकी सहायता जॉनी लीवर ने की. इससे पहले जॉनी लीवर ने जूनियर महमूद के साथ एक वीडियो शेयर किया था. उस वीडियो में जूनियर महमूद को उनकी बिगड़ती सेहत के बारे में जानकारी दी गई थी.

जूनियर महमूद ने दुनिया को कहा अलविदा

जूनियर महमूद ने दुनिया को अलविदा कह दिया. 67 साल की उम्र में वह कैंसर से जंग नहीं जीत सके. उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच गया था. नवंबर में महमूद को कैंसर का पता चला था. तभी से उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत बिगड़ने पर उनके पुराने मित्र जीतेंद्र, सचिव पिलगांवकर अस्पताल पहुंचे और उनके बारे में जानकारी ली. इस वक्त जितेंद्र काफी इमोशनल थे. कुछ दिन पहले जूनियर महमूद ने जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई थी. जैसे ही दोनों कलाकारों को अपनी इच्छा के बारे में पता चला तो उन्होंने महमूद से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें- Animal में ऐसे शूट हुए थे न्यूड सीन, सेट पर इतने लोग थे मौजूद, तृप्ति डिमरी ने किया खुलासा

जूनियर महमूद ने कई फिल्मों में किया काम

जूनियर महमूद ने बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्मों में काम किया. इस समय सचिन पिलगांवकर और उनकी जोड़ी बहुत लोकप्रिय हो गई. उन्होंने ‘बचपन’, ‘गीत गाता चल’ और ‘ब्रह्मचारी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. जूनियर महमूद ने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1967 में संजीव कुमार की फिल्म नौनिहाल से की थी. उस समय वह केवल 11 वर्ष के थे. उन्होंने संघर्ष, ब्रह्मचारी, दो पशादी, कटी पतंग, हाथी मेरे साथी, हंगामा, छोटी बहू, दादागिरी समेत कई फिल्मों में काम किया. उन्होंने बलराज साहिनी से लेकर सलमान खान तक कई स्टार्स के साथ काम किया. उन्होंने ज्यादातर फिल्में राजेश खन्ना के साथ कीं. राजेश खन्ना के साथ फिल्म हाथी मेरे साथी में उनका खास रोल था.

Dimple Yadav

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

4 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

5 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

17 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

35 minutes ago