Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के विलय को CCI ने दी मंजूरी, जानें कितनी होगी मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया इकाई वायकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी की मीडिया इकाई स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) के बीच विलय की घोषणा साल की शुरुआत में की गई थी.

Reliance Industries and Walt Disney

रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के विलय को मिली मंजूरी.

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के भारतीय मीडिया इकाइयों के विलय को मंजूरी दे दी है. यह 8.5 अरब डॉलर का मर्जर है. सीसीआई ने यह मंजूरी कुछ स्वैच्छिक संशोधनों के साथ दी है. सीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी.

इसी साल मर्जर की हुई थी घोषणा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया इकाई वायकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी की मीडिया इकाई स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) के बीच विलय की घोषणा साल की शुरुआत में की गई थी.

सीसीआई ने दी जानकारी

एक्स पर सीसीआई ने एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शन लिमिटेड को शामिल करने वाले प्रस्तावित संयोजन को स्वैच्छिक संशोधनों के अनुपालन के अधीन मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़ें- सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त मंच ने लगाए हैं गंभीर आरोप

63.16 प्रतिशत होगी RIL की हिस्सेदारी

हालांकि सीसीआई ने दोनों पक्षों द्वारा किए गए मूल सौदे में स्वैच्छिक संशोधनों का खुलासा नहीं किया है. इस सौदे के तहत रिलायंस और उसकी सहायक कंपनियों के विलय से बनी कंपनी में रिलायंस 63.16 प्रतिशत अपनी हिस्सेदारी रखेगा. विलय से बनी कंपनी में दो स्ट्रीमिंग सेवाएं और 120 टेलीविजन चैनल होंगे. शेष 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी वॉल्ट डिज्नी रखेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital