पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे. इसी बीच पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह भी महबूबा मुफ्ती ने बताई है.
महबूबा मुफ्ती ने अपने दिए बयान में कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री बन भी जाती हैं तब भी केंद्र शासित प्रदेश में अपनी पार्टी का एजेंडा पूरा नहीं कर पाएंगी. उन्होंने इस दौरान बीजेपी समर्थित सरकार की सीएम रहने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि “मैं भाजपा के साथ एक सरकार की मुख्यमंत्री रही हूं जिसने (2016 में) 12,000 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले ली थी. क्या हम अब ऐसा कर सकते हैं?”
यह भी पढ़ें- सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त मंच ने लगाए हैं गंभीर आरोप
महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि “मैंने (प्रधानमंत्री) मोदी के साथ सरकार की मुख्यमंत्री के रूप में अलगाववादियों को बातचीत के लिए आमंत्रित करने के लिए एक पत्र लिखा था. क्या आप आज ऐसा कर सकते हैं? मैंने जमीनी स्तर पर संघर्ष विराम (लागू) करवाया. क्या आप आज ऐसा कर सकते हैं? अगर आप मुख्यमंत्री के तौर पर प्राथमिकी वापस नहीं ले सकते, तो ऐसे पद का क्या मतलब है?”
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा. वहीं वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी.
-भारत एक्सप्रेस
31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…