देश

गिरिराज सिंह ने क्यों कहा? बंगाल में ‘किम जोंग उन’ की तरह काम कर रही हैं सीएम Mamata Banerjee

भाजपा नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं है. ममता बनर्जी की सरकार किम जोंग उन की तरह काम कर रही है.

“बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं”

गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. यहां कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता. मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं, सीएम किम जोंग उन की तरह काम कर रही हैं.

बंगाल में किम जोंग उन की सरकार- गिरिराज सिंह

किम जोंग उन के सामने अगर कोई विरोधी बोल दे तो उसको मौत की सजा मिलती है. बंगाल में ना हमारी बेटी सुरक्षित है और ना लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने ममता सरकार को किम जोंग उन की सरकार बताया. उन्होंने कहा कि किम जोंग उन की सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलती.

“दोनों राज्यों में NDA की सरकार बनेगी”

इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड एग्जिट पोल के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं एग्जिट पोल पर ज्यादा कुछ नहीं बोलता. हरियाणा में तो मुझे हरा दिया था. हालांकि, उन्होंने कहा है दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी. केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जब कानून-व्यवस्था ठीक रहती है तो इंडस्ट्री फलती-फूलती है. प्रदेश से इंडस्ट्री पलायन कर रही हैं. कभी प्रदेश ‘मदर ऑफ टेक्सटाइल’ (वस्त्र की जननी) था. बाद की सरकारों ने और ममता बनर्जी से इसे तबाह कर दिया.

यह भी पढ़ें- PM Modi Guyana Visit: गुयाना में भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इरफान अली के साथ किया पौधारोपण

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेता सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सुकांत मजूमदार को गिरफ्तार करना इस सरकार की कायरता है. कानून की धज्जियां उड़ाना है. जो भी इस सरकार के खिलाफ बोलेगा उसे भी ये गिरफ्तार करेंगे. हमें डर लगता है कि कहीं सच बात राज्यपाल ना बोल दें और उन्हें ये गिरफ्तार ना कर लें.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

6 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

14 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

16 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

30 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

51 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago