दुनिया

गाजा के नागरिकों के लिए Israel का खुला ऑफर- 5 मिलियन डॉलर का मिलेगा इनाम, अगर आपने हमारे…

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में बंधकों की सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह हमास को फिलिस्तीनी क्षेत्र पर शासन नहीं करने देंगे. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ हर्जी हलेवी और शिन बेट सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख रोनेन बार के साथ दोनों राजनेताओं ने क्षेत्र का दौरा किया. इस इलाके को इजरायल ने नेत्जारिम कॉरिडोर नाम दिया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अब इस रूट पर इजरायली सेना का कंट्रोल है, जो गाजा पट्टी के उत्तरी और दक्षिणी भागों को विभाजित करता है.

हमास गाजा पर शासन नहीं करेगा- नेतन्याहू

नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने गलियारे में एक ऑब्जर्वेशन प्वाइंट पर परिचालन गतिविधियों के बारे में सैन्य कमांडरों से जानकारी हासिल की और गाजा तट पर कमांडरों के साथ चर्चा की. नेतन्याहू ने एक वीडियो में कहा, “हमास गाजा पर शासन नहीं करेगा. हम बहुत प्रभावशाली तरीके से इसकी सैन्य क्षमताओं को खत्म कर रहे हैं. अब हम इसकी शासन क्षमताओं को टारगेट कर रहे हैं, और यह तो बस शुरुआत है. हमास गाजा में नहीं रहेगा.” यह वीडियो गाजा तट पर ही शूट किया गया था.

बंधकों की जानकारी देने पर 5 मिलियन का इनाम

नेतन्याहू ने बंधकों के बारे में जानकारी देने वाले गाजा निवासियों को इनाम देने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा, “कोई भी व्यक्ति जो हमें बंधकों तक पहुंचाएगा, वह अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करेगा. हम प्रत्येक बंधक के लिए 5 मिलियन डॉलर का इनाम भी देंगे.” इससे पहले 9 नवंबर को, कतर, जो इजरायल और हमास के बीच बंधक-युद्धविराम समझौते पर मध्यस्थ था, ने घोषणा की कि वह दोनों पक्षों की ओर से सद्भाव की कमी के कारण अपने प्रयासों को निलंबित कर रहा है.

यह भी पढ़ें- पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर बमों से हमला, Israel ने कहा, इस अटैक ने पार की रेड लाइन, उठाए जाएंगे जरूरी कदम

हमास ने किया था इजरायल पर हमला

पिछले अक्टूबर में हमास के नेतृत्व में हुए हमले के बाद शुरू हुए इजरायली सैन्य हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 अन्य लोगों का अपहरण कर लिया गया था. इस हमले ने गाजा में व्यापक तबाही मचाई है. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, एक साल से अधिक समय से चल रहे संघर्ष में 43,900 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

53 seconds ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

16 minutes ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

37 minutes ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

57 minutes ago

पहला सिलेंडर मुफ्त, दूसरे का क्या? आंकड़ों से समझें उज्ज्वला योजना की हकीकत

PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…

1 hour ago

संविधान सिर्फ सरकार चलाने की गाइडबुक नहीं, इसमें हमारी सभ्यता की आत्मा है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि संविधान का…

1 hour ago