दुनिया

PM Modi Guyana Visit: गुयाना में भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इरफान अली के साथ किया पौधारोपण

PM Modi Guyana Visit: तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में गुयाना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दक्षिण अमेरिकी देश की धरती पर अपने पसंदीदा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की. प्रधानमंत्री मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने वनरोपण के प्रयास को दूसरे महाद्वीप तक फैलाने के लिए मिलकर पौधारोपण किया.

पीएम मोदी ने शुरू किया था अभियान

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने 5 जून 2024 को दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी. यह अनूठी पहल पर्यावरण की जिम्मेदारी के साथ-साथ माताओं के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि को भी जोड़ती है. इससे पहले राष्ट्रपति अली ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके प्रभावशाली नेतृत्व और विकासशील देशों में योगदान के लिए दुनिया के ‘नेताओं में चैंपियन’ बताया था और प्रशासन के उनके तरीके की तारीफ की थी.

पीएम मोदी को बताया चैंपियन

संयुक्त बयान जारी करते हुए गुयाना के राष्ट्रपति ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आपका यहां आना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. आप (वैश्विक) नेताओं में चैंपियन हैं. आपने अविश्वसनीय रूप से नेतृत्व किया है. आपने विकासशील दुनिया को रोशनी दिखाई है और विकास के ऐसे मानक और ढांचे बनाए हैं जिन्हें कई देश अपने यहां अपना रहे हैं. इनमें से बहुत कुछ हमारे लिए यहां गुयाना में प्रासंगिक है.” प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह कहा था कि गुयाना में उनका जो भव्य स्वागत हुआ, यह हमेशा के लिए उनकी यादों में रहेगा.

यह भी पढ़ें- गुयाना में कैरेबियाई नेताओं से मिले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति इरफान अली बोले- पीएम मोदी की यात्रा स्थायी साझेदारी का प्रमाण

56 साल में किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा

राष्ट्रपति अली, देश के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क एंथनी फिलिप्स और कई कैबिनेट मंत्रियों ने पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया था. प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद गुयाना पहुंचे. यह पिछले 56 साल में दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र की किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago