देश

तेलंगाना में खुलेगी सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

Telangana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तेलंगाना के दौरे पर हैं. तेलंगाना के महबूबनगर में पीएम मोदी ने 13,500 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. वहीं पीएम ने महबुबनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद (काचेगुडा) – रायचूर – हैदराबाद (काचेगुडा) ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया. सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विजयवाड़ा कॉरिडोर के जरिए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में आवाजाही बहुत आसान होने वाली है. इसके कारण इन तीनों राज्यों में व्यापार, टूरिज्म और इंडस्ट्री को भी काफी बढ़ावा मिलेगा.

पीएम ने की सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज मैं तेलंगाना की धरती से घोषणा कर रहा हूं कि केंद्र सरकार ने हल्दी किसानों के हित के लिए और उनकी आवश्यकता व भावी संभावनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन का फैसला किया है:” वहीं उन्होंने कहा कि “2014 में एलपीजी कनेक्शनों की संख्या लगभग 14 करोड़ थी, अब यह बढ़कर 32 करोड़ से ज्यादा हो गई है. हाल ही में हमने गैस सिलेंडर के दाम भी कम किए हैं.आज मैं यहां से एक और घोषणा कर रहा हूं. भारत सरकार मुलुगु जिले में एक सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना करने जा रहा है. इसका नाम आदिवासी देवियां सम्मक्का-सारक्का के नाम पर रखा जाएगा.” वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महबूबनगर में एक पब्लिक रैली भी की.

इसे भी पढ़ें: Hardoi: हाथ-पैर पकड़कर पुलिस घसीटते हुए महिला को ले गई थाने, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दिए जांच के आदेश

पीएम ने किया स्वच्छता के कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान

महबूबनगर, तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “मैं देशवासियों से स्वच्छता के कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान करता हूं कि वे भी एक घंटा निकालकर इस कार्यक्रम में शामिल हों. देश के कोने-कोने में स्वच्छता अभियान चल रहा है, मुझे विश्वास है कि आज शुरू हुए इस अभियान में जबरदस्त भागीदारी होगी.” वहींं पीएम ने कहा कि “आज मुझे तेलंगाना के लोगों के कल्याण के लिए 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने का मौका मिला. ये परियोजनाएं तेलंगाना को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेंगी. ये परियोजनाएं तेलंगाना के युवाओं के लिए अवसर पैदा करेंगी.”

Rohit Rai

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

14 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

26 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

38 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

39 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

39 minutes ago