देश

VIDEO: PM मोदी ने फिटनेस ट्रेनर अंकित बैयनपुरिया के साथ किया श्रमदान, स्वच्छता अभियान में लगाई झाड़ू, बताया- कैसे रहते हैं फिट

PM Modi Ankit Baiyanpuriya : महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रमदान किया. वह हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले फिटनेस ट्रेनर अंकित बैयनपुरिया के साथ झाड़ू लगाते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अंकित बैयनपुरिया के साथ एक 4 मिनट 41 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया.

इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश दे रहे हैं. वीडियो में उनको अंकित बैयनपुरिया के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने अंकित से पूछा कि आप फिटनेस के लिए इतनी मेहनत करते हैं, इसमें स्वच्छता अभियान कैसे मदद करेगा? इस पर अंकित ने कहा कि वातावरण को स्वस्थ्य रखना भी हमारा कर्तव्य है, वो स्वस्थ है तभी हम स्वस्थ हैं.

पीएम ने की फिटनेस ट्रेनर अंकित से चर्चा

वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज,जब देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी वही किया! स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है. यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए है.’ बता दें कि पिछले महीने सितंबर में अपनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक घंटे के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील की थी. इसी मर्तबा महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है. कल यानी कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 154वीं जयंती है.

यह भी पढ़िए: डीजल चोरी के आरोप में इंजीनियर की पिटाई, कांग्रेस बोली- दलित विरोधी है भूपेंद्र पटेल की सरकार

‘देश को सुलाने के लिए आपको जागना पड़ता है’

अंकित के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं अनुशासन का पालन करता हूं. हालांकि, आजकल मैं दो बातों का ध्यान नहीं रख पा रहा हूं, एक खाना और दूसरा सोना. जितना मुझे सोना चाहिए, मैं उतना समय अपनी नींद को नहीं दे पा रहा हूं.’ इस पर अंकित बोले कि हां, ‘देश को सुलाने के लिए आपको जागना पड़ता है.’ प्रधानमंत्री मोदी ने अंकित से पूछा कि फिजिकल एक्टिविटी के लिए कितना समय देते हैं?

‘मैं ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करता, डिसिप्लिन फॉलो करता हूं’

अंकित ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, ‘मैं चार से पांच घंटे प्रतिदिन एक्सरसाइज करता हूं. मुझे देखकर लोग प्रोत्साहित होते हैं कि आप कैसे इतने समय तक अभ्यास कर लेते हो, तो यह सुनकर अच्छा लगता है.’ यह सुनकर प्रधानमंत्री हंसते हुए बोले, ‘मैं ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करता, हां रोजमर्रा के लिए जो चाहिए होता है..मैं वो डिसिप्लिन फॉलो करता हूं.’

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago