देश

22 जनवरी को कोलकाता में सद्भावना रैली निकालेगी ममता, बोलीं- ‘प्राण प्रतिष्ठा साधुओं का काम’

Mamta Banerjee Harmony Rally on 22 January: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सद्भावना रैली का आयोजन करेगी. इस रैली में सभी धर्मों के मतावलंबी शामिल होंगे. ममता की सद्भावना रैली कलकता के हाजरा क्राॅसिंग से शुरू होगी सर्कस मैदान पार्क जाएगी. ममता ने कहा कि उनकी इस रैली का किसी अन्य कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है. ममता की इस रैली को राजनीतिक विश्लेषक राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने 486 साल पुराने वीरभद्र मंदिर में की पूजा, जानें क्यों खास हैं आंध्र का लेपाक्षी मंदिर

ममता बनर्जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि रैली का आयोजन टीएमसी की ओर से कराया जा रहा है. उनकी रैली में सभी धार्मिक स्थलों के पास से होकर गुजरेगी. ममता ने बताया कि उनकी रैली मस्जिद, चर्च, मंदिर और गुरुद्वारे से होकर सर्कस मैदान में पहुंचेगी. बता दें कि ममता भी उन नेताओं में शामिल है जो प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर विरोध कर रही हैं.

प्राण प्रतिष्ठा पुजारियों का काम

सीएम ममता ने बताया कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और धार्मिक कार्यक्रम पुजारियों का काम है. यह साधुओं का काम है. हमारा काम जनता के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है. बता दें कि पीएम मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. पीएम इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भुमिका में हैं.

प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार अयोध्या नगरी

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में जोरों से तैयारियां चल रही है. मंदिर ट्रस्ट ने कार्यक्रम को लेकर देश-विदेश की 2200 हस्तियों को निमंत्रण दिया है. वहीं विपक्ष के बड़े नेताओं को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः 22 जनवरी का कार्यक्रम राजनीति इवेंट… राहुल गांधी बोले- मैं धार्मिक व्यक्ति, लेकिन राजनीतिक इवेंट में नहीं जाऊंगा

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

3 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago