देश

Chandrayaan-3: स्लीप मोड में गया विक्रम लैंडर, 22 सितंबर को एक्टिव होने की उम्मीद, देखें तस्वीरें

Chandrayaan-3: इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) को सुलाने के बाद अब लैंडर विक्रम (Lander Vikram) को भी सुला दिया है. हालांकि इसके पहले विक्रम ने चांद पर छलांग लगाई थी. इसरो ने इसकी तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें बदली हुई जगह देखी जा सकती है.

लैंडर को सुलाने से पहले सभी पेलोड्स से नई जगह की पड़ताल की गई, इसके बाद इसरो ने ‘विक्रम’ को सोने का कमांड दिया. इस वक्त सारे पेलोड्स बंद हैं और केवल रिसीवर ऑन है जिससे वह दोबारा कमांड लेकर फिर से काम कर सके.

स्लीप मोड में गया रोवर

चंद्रयान-3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है और अब यह स्लीप मोड में चला गया है. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘‘निष्क्रिय’’ किया जाएगा.

इसरो ने ‘प्रज्ञान’ के बारे में कहा था कि रोवर ने अपना कार्य पूरा कर लिया है. इसे अब सुरक्षित रूप से ‘पार्क’ किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है. एपीएक्सएस और एलआईबीएस ‘पेलोड’ बंद हैं. इन पेलोड से आंकड़े लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर प्रेषित किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Aditya L1 Launch: भारत का पहला सूर्य मिशन लॉन्च, चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के 10वें दिन ISRO ने PSLV रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा आदित्य-L1

वर्तमान में रोवर की बैटरी पूरी तरह से चार्ज है और उसका सौर पैनल 22 सितंबर, 2023 को चंद्रमा पर अपेक्षित अगले सूर्योदय पर प्रकाश प्राप्त करने के लिए उन्मुख है. इसरो की तरफ से बताया गया कि चंद्रयान-3 का रिसीवर ऑन रखा गया है. अपने कार्य के दूसरे चरण के लिए इसके सफलतापूर्वक दोबारा एक्टिव होने की उम्मीद है. नहीं तो, यह हमेशा के लिए भारत के चंद्र राजदूत के रूप में वहीं रहेगा.

चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को उड़ान भरने के बाद 23 अगस्त को चांद की सतह पर कदम रखा था. चांद की सतह पर लैंडर विक्रम जैसे ही उतरा भारत ने इतिहास रच दिया था. भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का इकलौता देश है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

11 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

15 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

19 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

23 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

31 minutes ago