देश

बाबर-औरंगजेब ने जितना हिंदुस्तान को नुकसान नहीं पहुंचाया, उससे ज्यादा ये ‘ठगबंधन’ के लोग साजिश कर रहे हैं: मोदी सरकार के मंत्री अश्विनी चौबे

Ashwini kumar choubey : तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के हिंदू विरोधी बयान पर देशभर में सियासी बवाल मचा हुआ है. उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही, और अभी भी वह अपने बयान पर कायम हैं. भाजपा समेत कई पार्टियों ने उनके बयान पर सख्त ऐतराज जताया है, वहीं हिंदूवादी संगठनों ने स्टालिन के बयान को “हिंदुओं के नरसंहार” से जोड़ा है.

आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर पलटवार किया. चौबे ने उदयनिधि को निशाने पर लेते हुए कहा, “मुझे लग रहा है कि यह इनका दिवालियापन है. उन्हें पता नहीं है कि हमारी संस्कृति सनातन है और हिंदुस्तान सनातन संस्कृति का अपमान नहीं सहेगा..औरंगजेब और बाबर जो नहीं कर सके वो इस गठबंधन-ठगबंधन के लोग कर रहे हैं. जितना औरंगजेब और बाबर ने देश को नष्ट नहीं किया उससे ज्यादा ठगबंधन के नेता और नेता पुत्र, भ्रष्टाचारी, दुराचारी जमात बनाकर देश को लूटने की साज़िश कर रहे हैं.”

विहिप अध्यक्ष बोले- जो सनातन धर्म को नष्ट करने आए वो मिट गए

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी स्टालिन को आड़े हाथों ले लिया. आलोक ने कहा, “मैं उनके वक्तव्य की भाषा और भाव दोनों से आश्चर्यचकित हूं. अहंकार से भरकर, सत्ता के दंभ में चूर होकर, वे जिस तरह की धमकियां उछाल रहे थे, उससे पहले उन्होंने अपनी ताकत का भी विचार नहीं किया.” उन्होंने कहा, “सनातन धर्म को मुसलमानों, मिशनरियों और अंग्रेजों से चुनौतियां आईं. धर्म अमर है, वह जीत गया और मुगलों और अंग्रेजों का राज चला गया. जो सनातन को नष्ट करने की बात करता है वह खुद नष्ट होता है.”

यह कहा था उदयनिधि स्टालिन ने

उदयनिधि स्टालिन 2 सितंबर को चेन्नई में एक सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. वहां उन्होंने सनातन धर्म को खत्म करने का बयान दे डाला. स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की. उन्होंने कहा- “सनातन धर्म मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना जैसा है…ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है.”

यह भी प​ढ़िए: “कर्नाटक में 2024 के बाद गिर जाएगी कांग्रेस सरकार”, बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने दिए ‘ऑपरेशन लोटस’ के संकेत

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सर

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…

12 minutes ago

चांदी में अचानक आई 5000 रुपये की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता; जल्दी चेक करें आज के ताजा दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट आई है.…

27 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…

1 hour ago

UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’

India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…

1 hour ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…

2 hours ago