सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो सोशल मीडिया)
Ram Mandir Inauguration: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का 5 सितंबर को दिल्ली का दौरा है और दिल्ली के दौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) से मुलाकात करेंगे बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या (Ayodhya) राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे. साल 2024 में अयोध्या में बन रहे विशाल राम मंदिर के शुभारंभ ( Ram Mandir Inauguration ) का मुहूर्त भी लगभग लगभग तय हो चुका है बताया जा रहा है कि 21 से 23 जनवरी के बीच की तारीख मंदिर का उद्घाटन हो सकता है ऐसे में तारीख के निर्णय को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होगी जिससे की भव्य कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सके.
राम मंदिर निर्माण में जहां उत्तर प्रदेश सरकार ने भव्यता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है तो वही अब जनवरी 2024 में प्रस्तावित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को भी भव्य रूप से पूरे देश के सामने रखे जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ( Uttar Pradesh Government) ने पूरी रूप रेखा तैयार की है, जिसमें की अलग-अलग जगह पर पूरे देश में लाइव प्रसारण के द्वारा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को प्रसारित किया जाएगा तो वहीं अलग-अलग बड़े मंदिरों में एक साथ पूजा किए जाने का काम भी किया जाएगा. इन सभी तैयारियां और मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाए जाने के लिए बनाई गई रूपरेखा को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखेंगे.
जनवरी में होने वाले भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के प्रारूप को लेकर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करेंगे तो वही उसके साथ उत्तर प्रदेश में चल रही अन्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. बताया जा रहा है कि जहां राम मंदिर के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेंगे वही अटल आवासीय विद्यालयों के शुभारंभ के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुरोध कर सकते हैं.
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…