देश

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग से कुछ घंटे पहले दिग्विजय सिंह के बयान से हड़कंप, बोले- ISRO के वैज्ञानिकों को 17 महीने से…

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग होने में अब कुछ घंटों का वक्त शेष बचा हुआ है. भारत समेत पूरी दुनिया के लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मिशन के सफल होने के लिए मंदिर से लेकर मस्जिद, मठ और गुरुद्वारों में दुआएं मांगी जा रही हैं. विक्रम लैंडर आज (23 अगस्त) शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

दिग्विजय सिंह ने दिया बयान

वहीं इस बीच कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है. दिग्विजय सिंह ने अपने बयान से मोदी सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है. हालांकि उनके बयान की सच्चाई क्या है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

इसरो के वैज्ञानिकों को दिया धन्यवाद

दिग्विजय सिंह ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर कहा कि इस मिशन से भारत की दुनिया में नई पहचान बनेगी. अतंरिक्ष की दुनिया में भारत के पहुंचने से एक नई क्रांति आएगी. इसके लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Live: अनुराग ठाकुर बोले- भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में लगाई बड़ी छलांग, उस पल का इंतजार जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा, पढ़ें पल-पल का अपडेट्स

17 महीने से वैज्ञानिकों को नहीं मिला वेतन- दिग्विजय सिंह

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन में काम कर रहे वैज्ञानिकों को पिछले 17 महीने से वेतन नहीं दिया गया है. अगर ये सच है तो बहुत ही शर्मनाक है. उन्होंने एक अखबार में छपी खबर के हवाले से ये बात कही है. उन्होनें प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि इसपर उन्हें ध्यान देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

21 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

51 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

54 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago