Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग से कुछ घंटे पहले दिग्विजय सिंह के बयान से हड़कंप, बोले- ISRO के वैज्ञानिकों को 17 महीने से…

चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग होने में अब कुछ घंटों का वक्त शेष बचा हुआ है. भारत समेत पूरी दुनिया के लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग होने में अब कुछ घंटों का वक्त शेष बचा हुआ है. भारत समेत पूरी दुनिया के लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मिशन के सफल होने के लिए मंदिर से लेकर मस्जिद, मठ और गुरुद्वारों में दुआएं मांगी जा रही हैं. विक्रम लैंडर आज (23 अगस्त) शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

दिग्विजय सिंह ने दिया बयान

वहीं इस बीच कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है. दिग्विजय सिंह ने अपने बयान से मोदी सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है. हालांकि उनके बयान की सच्चाई क्या है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

इसरो के वैज्ञानिकों को दिया धन्यवाद

दिग्विजय सिंह ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर कहा कि इस मिशन से भारत की दुनिया में नई पहचान बनेगी. अतंरिक्ष की दुनिया में भारत के पहुंचने से एक नई क्रांति आएगी. इसके लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Live: अनुराग ठाकुर बोले- भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में लगाई बड़ी छलांग, उस पल का इंतजार जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा, पढ़ें पल-पल का अपडेट्स

17 महीने से वैज्ञानिकों को नहीं मिला वेतन- दिग्विजय सिंह

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन में काम कर रहे वैज्ञानिकों को पिछले 17 महीने से वेतन नहीं दिया गया है. अगर ये सच है तो बहुत ही शर्मनाक है. उन्होंने एक अखबार में छपी खबर के हवाले से ये बात कही है. उन्होनें प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि इसपर उन्हें ध्यान देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital