हीथ स्ट्रीक
Heath Streak: जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई. उनके प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि तक अर्पित कर दी. हालांकि, जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदवाज हेनरी ओलोंगा ने कहा कि स्ट्रीक अभी जीवित हैं. ओलोंगा ने स्ट्रीक के साथ अपने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है. ओलोंगा ने एक्स पर लिखा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. मैंने अभी उनसे बातचीत की. वह बहुत जिंदादिल इंसान है. थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया है.”
बता दें कि स्ट्रीक की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. बहरहाल, ओलोंगा के अपडेट के साथ खबर झूठी साबित हुई. बता दें कि स्ट्रीक जिम्बाब्वे के सबसे अधिक पहचाने जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने 65 टेस्ट और 189 वनडे मैचों में 4,933 रन बनाए हैं. वहीं सभी फॉर्मेट में 455 विकेट लिए हैं. स्ट्रीक जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में 1000 रन और 100 विकेट लिए हैं, साथ ही वनडे में 2000 रन और 2000 विकेट लिए हैं. स्ट्रीक के परिवार ने पहले ही कहा था कि महान क्रिकेटर बीमारी से जूझ रहे हैं और इलाज करा रहे हैं.उनके परिवार ने उस समय एक बयान में कहा, “हीथ को कैंसर है और दक्षिण अफ्रीका में उनका इलाज चल रहा है.”
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…