देश

Assembly Elections 2023: OBC के साथ छलावा? खुद ही ‘जितनी संख्या उतना हक’ न दे पाई कांग्रेस

OBC Politics: देश की राजनीति में आज के वक्त में विपक्षी दलों ने जो सबसे बड़ा मुद्दा बना रखा है, वो जातिगत जनगणना का है. कांग्रेस पार्टी भी इसका पूर्णतः समर्थन कर रही है क्योंकि उसकी प्लानिंग देश के राजनीतिक समीकरणों में अपने हक में ओबीसी वोटबैंक को लाना है. कांग्रेस पार्टी ओबीसी वोट बैंक को ही हासिल करने के लिए लंबे वक्त से पीएम मोदी को घेर रही है लेकिन उसके काम खुद उसकी पोल खोल देते हैं. कुछ ऐसा ही उसके प्रत्याशियों की पहली लिस्ट देखकर लगता है.

दरअसल, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नवरात्र के पहले दिन मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट से ही उसके ओबीसी छलावे के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि आबादी के अनुसार हिस्सेदारी की बात करने वाली कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट में 50 फीसदी लोग भी ओबीसी नहीं हैं.

ओबीसी को दी कितनी हिस्सेदारी?

यह भी पढ़ें-सिपाही हत्याकांड मामले में पुलिस का एक्शन, एनकाउंटर में 2 बदमाशों को किया ढेर, तीसरे की तलाश जारी

बता दें कि कांग्रेस ने अब तक मध्य प्रदेश में 144, छत्तीसगढ़ में 30 और तेलंगाना में 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. बता दें कि एमपी में पार्टी ने 39, छत्तीसघड़ में 9 और तेलंगाना में महज 12 ओबीसी प्रत्याशी उतारे हैं. तीनों राज्यों के प्रत्याशियों को जोड़ भी दें तो 229 उम्मीदवारों की लिस्ट में केवल 60 ओबीसी उम्मीदवार हैं जो कि महज 26.20 प्रतिशत हैं. बता दें कि एमपी में यह आंकड़ा 27, तेलंगाना में 21 और छत्तीसगढ़ में यह आंकड़ा 30 प्रतिशत रहा है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में चर्चा के दौरान यह मांग की थी कि देश के ओबीसी वर्ग को भी आरक्षण मिले, लेकिन जब बात अपनी पार्टी द्वारा अपनाने की बात आई तो राहुल की पार्टी 50 फीसदी ओबीसी प्रत्याशियों को भी टिकट नहीं दे पाई.

यह भी पढ़ें-Delhi Liquor Policy Case: ED-CBI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- ‘शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी को आरोपी…’

कांग्रेस ने बनाया कानून का बहाना

ओबीसी प्रत्याशियों की संख्या में कमी दिखने पर जब कांग्रेस से सवाल पूछा गया तो पार्टी का कहना है कि उसने इस मामले में काफी कोशिश की है और ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की मंशा दिखाई है. पार्टी का कहना है कि सही तरीके से कानून आने पर उनके लिए ओबीसी आरक्षण के आधार पर टिकट वितरण करना आसान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

11 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

36 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

55 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

59 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago