देश

कर्नाटक में Birthday Cake खाने से बच्चे की मौत, माता-पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक में सोमवार को बर्थडे केक खाने से एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. वहीं उसके माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों को केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना राजधानी बेंगलुरु के भुवनेश्वरी नगर इलाके की है. बलराज और नागलक्ष्मी के रूप में कपल की पहचान की गई है. वहीं उनके बच्चे का नाम धीरज था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलराज फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy में काम करता हैं. रविवार, 6 अक्तूबर को एक कस्टरम ने केक आ ऑर्डर कैंसिल कर दिया था, जिसके बाद बलराज उस केक को अपने घर ले आए थे.

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि बलराज ने बेटे के जन्मदिन पर Swiggy के माध्यम से एक बेकरी से केक ऑर्डर किया था. उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन अच्छे से मनाया था. पूरे परिवार ने साथ में मिलकर केक काटा और खाया. उसके बाद खाना-पीना खाकर सो गए.

बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्मदिन मनाने के बाद अगले दिन सोमवार की सुबह जब तीनों लोग उठे तो सभी के पेट में तेज दर्द होने लगा. सभी चिल्लाने लगे. आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और सभी को अस्पताल ले गए. जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी. जबकि, कपल बेहोश थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि ममला सुसाइड अटेम्प्ट का भी हो सकता है. हालांकि, अभी तक घटना के पीछे का सही कारण नहीं पता चला है.

ये भी पढ़ें- वैष्णो देवी सीट से बीजेपी को मिली जीत, बलदेव राज शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार को 2381 वोटों से हराया

इधर, घटना की जानकारी सामने आने के बाद फुड डिलिवरी कंपनी Swiggy ने भी अपना बयान जारी किया है और घटना पर प्रतिक्रिया दी है. कंपनी ने कहा कि घटना से वह दुखी हैं. परिवार के साथ उनकी संवेदनाएं हैं.पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उनकी टीम अस्पताल गई थी. उन्हें हरसंभव मदद जी जा रही है. कंपनी ने आगे कहा कि वह अधिकारियों को जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 minute ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

25 minutes ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

38 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

2 hours ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago