चुनाव

Haryana Election Result: 15 हजार वोटों से हारे अभय सिंह चौटाला, Congress के भरत सिंह बेनीवाल ने दी मात

हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज नतीजे आ चुके हैं. इस चुनाव की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक रही ऐलानाबाद की भी थी. जहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल ने अभय सिंह चौटाला को 15000 वोटों से मात दी है. बीजेपी के प्रत्याशी अमीर चंद तलवारा तीसरे स्थान पर रहे. वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष अरोरा को मात्र 885 वोट मिले और ये पांचवें स्थान पर रहे.

कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल ने चौटाला को हराया, जिन्होंने 2010 से चार बार सीट जीती थी और जिनके दादा देवी लाल देश के उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जीत गई हैं. महिला पहलवान विनेश ने इसी साल कांग्रेस ज्वॉइन की थी. कुछ ही माह पहले वे ओलंपिक में खेली थीं. साथ ही वे दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, विनेश फोगाट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 6015 वोटों से हराया है. 15 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें यह जीत हासिल हुई. उन्होंने कुल 65080 वोट प्राप्त किए.

बेनीवाल के जीत का सफर

कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल ने चौटाला को हराया, जिन्होंने 2010 से चार बार सीट जीती थी और जिनके दादा देवी लाल देश के उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं. 2019 में चौटाला ने भाजपा के पवन बेनीवाल को हराया था, जबकि भरत सिंह बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे थे. इससे पहले, इनेलो नेता ने भरोसा जताया था कि वह आसानी से जीत हासिल करेंगे और उनका गठबंधन राज्य में सत्ता में आएगा.

चौटाला थे CM पद के उम्मीदवार

अभय चौटाला ने सिरसा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, “यह एक छोटा सा गांव है, हर परिवार से एक सदस्य हमारी बैठक में शामिल हुआ. हरियाणा में हमारे गठबंधन दलों की लहर है और हम सत्ता में आएंगे. आपको बताते चलें कि अभय सिंह चौटाला ने यह भी दावा किया था कि उनके गठबंधन सहयोगी इनेलो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20-25 सीटें जीत सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में जब बहन मायावती आएंगी तो हम प्रदेश में और अधिक समर्थन जुटाएंगे.

इनेलो-बसपा गठबंधन ने भी चौटाला को मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर पेश किया. निवर्तमान विधानसभा में, अभय सिंह चौटाला 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में इनेलो के एकमात्र सदस्य थे, जबकि बसपा का सदन में कोई सदस्य नहीं था. इनेलो-बसपा गठबंधन ने भी चौटाला को मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर पेश किया.

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago