देश

Bhopal Gas Tragedy: भोपाल गैस त्रासदी के समय गर्भ में पल रहे बच्चों में कैंसर का खतरा 8 गुना अधिक- रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Bhopal Gas Tragedy: भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच गैर सरकारी संगठनों ने दावा किया कि इस महीने एक अंतरराष्ट्रीय साइंस मैगजीन में प्रकाशित स्टडी में सामने आया है कि गैसकांड के दौरान जो लोग अपनी मां के गर्भ में थे, उनमें कैंसर होने की आशंका आठ गुना अधिक थी.

इन संगठनों ने मांग की कि यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (UCIL) और डाव केमिकल कंपनी (यूसीआईएल की वर्तमान स्वामित्व वाली कंपनी) इस त्रासदी की अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दे. बता दें कि भोपाल शहर के बाहरी इलाके में स्थित यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के कीटनाशक संयंत्र से दो-तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव होने से 16,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जहरीले रिसाव से पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित भी हुए थे. इस त्रासदी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. कई लोग हांफते-हाफते मर गए जबकि कई लोग सोते ही रह गए और जहरीली गैस के प्रभाव ने उनकी जान ले ली. इस गैस ने हजारों की जान ले ली और लाखों को विकलांग बना दिया, जिसका दंश आज भी दिखाई पड़ता है.

वहीं रिपोर्ट को लेकर इन पांच संगठनों ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में एक अंतरराष्ट्रीय साइंस मैगजीन में गर्भस्थ बच्चों के स्वास्थ्य पर भोपाल गैस त्रासदी की वजह से हुए क्षति के बारे में प्रकाशन हुआ है.

ये भी पढ़ें: चुनावी चर्चा के बीच राहुल गांधी की शादी की बात हो रही है, विपक्ष के नेता देश को लेकर गंभीर नहीं- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कसा तंज

उठी मुआवजे की मांग

इस मैगजीन में प्रकाशित स्टडी के निष्कर्षों के बारे में बताते हुए भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने कहा कि इसमें पाया गया है कि भोपाल गैस त्रासदी के दौरान जो लोग अपनी मां के गर्भ में थे, उनमें कैंसर होने की आशंका आठ गुना अधिक थी. साथ ही सामान्य बच्चों की तुलना में इन बच्चों में रोजगार बाधित करने वाली विकलांगता और शिक्षा का निम्न स्तर था. उन्होंने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि यूनियन कार्बाइड और डाव केमिकल कंपनी हादसे की अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दे.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago