नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का हमला
दिल्ली में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मलेन में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे. जिनकी मुलाकात प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य विदेशी मेहमानों से कराई थी. अब इसी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मार सकते हैं. जिसको लेकर जमुई से सांसद और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बयान दिया है.
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के सवालों पर कहा कि नीतीश कुमार के लिए NDA में कोई जगह नहीं है. वो जिस गठबंधन में जाते हैं वहां पर धोखा देते हैं. गठबंधन को नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए उनके लिए यहां कोई जगह नहीं है.
लोजपा सांसद चिराग पासवान ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के शासन में बिहार हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है. उनके अंदर नेतृत्व की क्षमता नहीं है. बिहार में अराजकता का माहौल है. शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है. बेरोजगारी चरम पर है और युवा परेशान हैं. नीतीश कुमार की सरकार किसानों, गरीबों और युवाओं के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं.
चिराग पासवान ने ललन सिंह के नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने वाले बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा पलटी मारते रहते हैं. ऐसे में उनपर कोई भरोसा नहीं करेगा. इसीलिए उन्हें INDIA गठबंधन में कोई पद नहीं दिया गया.
यह भी पढ़ें- Vietnam Fire: 9 मंजिला इमारत में आग लगने से 50 लोगों की मौत, 54 लोग झुलसे, राहत-बचाव कार्य जारी
चिराग पासवान ने गठबंधन INDIA पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गठबंधन सनातन विरोधी सोच के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा. समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है. तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे गठबंधन के नेताओं के पास कोई अजेंडा नहीं है.
बता दें कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने सनातन धर्म उन्मूलन महासम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म डेंगू-मलेरिया और कोरोना जैसा है. इसलिए इसका उन्मूलन जरूरी है. इस बयान को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…