देश

UP Politics: “2024 के लोकसभा चुनाव में जीतेंगे यूपी की सभी 80 सीटें”, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान

UP Politics: घोसी उपचुनाव को हारने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बयान सामने आया है. उन्होंने घोसी उपचुनाव को गलती से हारने की बात कही है. ओपी राजभर के मंत्री वाले बयान को लेकर चौधरी ने कहा है कि भाजपा कमिटमेंट पूरा करती है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में घोसी उपचुनाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “घोसी में कहीं ना कहीं पार्टी से कोई कमी जरूर रह गई होगी. शायद हम अपनी बात जनता को बताने में सफल नहीं हो सके.” उन्होंने कहा कि इस हार के कारणों को लेकर पार्टी ने समीक्षा कर ली है. उन्होंने दावा किया कि, 2024 के लोकसभा चुनाव पर घोसी हार का कोई भी असर पड़ेगा. यूपी में 80 की 80 लोकसभा सीटें बीजेपी ही जीतेगी. इसी के साथ ही उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के मंत्री बनने वाले बयान को लेकर कहा कि भाजपा अपने कमिटमेंट को पूरा करती है. साथ ही अखिलेश यादव पर निशाना साधा और नसीहत देते हुए कहा कि अखिलेश यादव को गठबंधन धर्म निभाना बीजेपी से सीखना चाहिए.

ये भी पढ़ें– Bihar News: सीतामढ़ी में मिड-डे मील खाने से 50 से ज्यादा बच्चे बीमार, छात्रों ने खाने में छिपकली गिरने का लगाया आरोप

बता दें कि घोसी उपचुनाव से पहले ही सपा गठबंधन छोड़कर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने फिर से भाजपा गठबंधन का हाथ थामा था. इसके बाद ये चर्चा सामने आई थी कि घोसी उपचुनाव में राजभर का टेस्ट लिया जा रहा है. अगर घोसी जितेंगे तभी राजभर यूपी सरकार में मंत्री बन सकेंगे. हालांकि चुनाव हारने के बाद फिर से ये सवाल उठे और यूपी की सियासत में राजभर के मंत्री बनने के सपने को लेकर प्रश्न चिह्न लगने लगा, लेकिन हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान ओपी राजभर ने खुद ही कहा था कि वह मंत्री बनेंगे. इसी को लेकर फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि भाजपा अपना कमिटमेंट पूरा करती है. अब देखना ये है कि राजभर को मंत्री बनने के लिए अभी कितना इंतजार करना होगा.

लोकसभा में भाजपा जीतेगी यूपी की सभी 80 सीटें

भूपेंद्र चौधरी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमने ठीक से तैयारी की है और उस आधार पर भाजपा पूरी ताकत के साथ अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में जाएगी. उन्होंने कहा, “2014 से अपना दल हमारे साथ है, वहीं निषाद पार्टी भी एनडीए का हिस्सा है. केंद्र में भी बहुत से ऐसे राजनीतिक दल हैं, जो एनडीए के हिस्सा हैं. भाजपा अपने सभी साथी सहयोगियों को साथ लेकर चलने के लिए संकल्प ले चुकी है. जो प्रधानमंत्री जी का कमिटमेंट है, उस आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

23 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

27 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

39 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

40 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

55 minutes ago