डीवाई चंद्रचूड़, पूर्व सीजेआई
भारत में न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. न्याय तक पहुंच बढ़ाने और आम लोगों के साथ सीधे संवाद को बढ़ावा देने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट ने ग्रामीण भारत की एक अभूतपूर्व यात्रा शुरू की है. इस ऐतिहासिक पहल के तहत न्यायपालिका के न्यायाधीश गुजरात के कच्छ में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आलोचनाओं और टिप्पणियों का सामना करने वाले जजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन न्यायाधीशों को बिना किसी बाहरी दबाव या फिर जनता की राय से प्रभावित हुए बिना न्याय देना चाहिए.
यह भी पढ़ें- PM Modi Donate for BJP: पीएम मोदी ने BJP को डोनेट किया इतना रुपया, सोशल मीडिया पर शेयर की चंदे की रशीद
सीजेआई ने आगे कहा कि “यहां तक कि अगर मैं बेंच पर सिर्फ एक शब्द भी कहता हूं, तो ऐसा लगता है कि यह तेज गति से चलने वाली गोली से भी ज्यादा तेजी से रिपोर्ट की जाती है, लेकिन, क्या न्यायाधीश के रूप में हमें इससे प्रभावित होना चाहिए? न्यायाधीश की भूमिका बाहरी दबावों या जनता की राय से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रूप से न्याय देना है.”
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी अक्षमता और अस्पष्टता को खत्म करने के लिए आज के प्रौद्योगिकी सबसे बेहतरीन उपकरण है. सीजेआई ने कहा कि प्रणालीगत सुधारों, प्रक्रियात्मक सुधारों और तकनीकी समाधानों के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि जिला न्यायपालिका हमारी कानूनी प्रणाली की रीढ़ है और हमारे समाज के कानूनी ढांचे के भीतर एक अपरिहार्य भूमिका निभाती है.”
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…