देश

UP News: यमुना नदी में 50 फीट नीचे फटी इंडियन ऑयल कारपोरेशन की गैस पाइपलाइन, जोरदार धमाके से ग्रामीणों में दहशत

कुलदीप पंडित

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण अचानक यमुना नदी के, 50 फीट नीचे से जा रही इंडियन ऑयल कारपोरेशन की गैस पाइपलाइन जोरदार धमाके के साथ फट गई. इसके बाद पानी के अंदर धमाका होने लगा, जिससे गांव वाले डर गए और जिधर से धमाके की आवाज आ रही थी, वहां जाकर देखा तो सभी हैरान रह गए. आनन-फानन में आला अधिकारियों को सूचना दी गई.

वहीं 3 घंटे तक लगातार जोरदार धमाके होने से गांव में दहशत फैल गई और उनको भोपाल गैस त्रासदी की याद आ गई, जिसके बाद हर चेहरे पर तनाव देखा जा रहा है. सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारियों को सूचना देकर गैस की सप्लाई बंद करा दी ओर गांव में अलर्ट घोषित करते हुए यमुना क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया है.

आपको बता दें कि मामला छपरोली थाना क्षेत्र के जागोस गांव के निकट यमुना नदी का है. दिन निकलते ही यमुना नदी में अचानक तेज धमाकों के साथ यमुना के 50 फिट नीचे से जा रही इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड एलपीजी गैस पाइप लाइन अचानक फट गई और यमुना नदी में भयंकर तेज तूफान आ गया. डरे सहमे ग्रामीणों ने मामले की सूचना जिला मुख्यालय पर आला अधिकारियों को दी, सूचना पर आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में तमाम अधिकारी यमुना नदी के तट पर पहुंच गए. इस मामले में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इंडियन आयल कारपोरेशन के अधिकारियों को सूचना देकर गैस की सप्लाई बंद कराई.

ये भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: जब भारत के सामने पाकिस्तान ने टेके थे घुटने, आज कारगिल विजय दिवस पर जवानों के साहस व बलिदान को देश कर रहा है याद, PM Modi बोले- पराक्रमियों की शौर्यगाथा…

बताया जा रहा है कि यह गैस की पाइप लाइन उत्तर प्रदेश के बागपत से होकर हरियाणा प्रदेश के पानीपत में जाती है. गैस की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, हालांकि अधिकारी गैस पाइपलाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं. तो वहीं गैस पाइप लाइन बंद करने के बाद भी गांव वालों के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई दे रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

6 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

23 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

38 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago