दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
Delhi Liquor Scam Case: 2021-22 की आबकारी नीति में भ्रष्टाचार को लेकर मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के बाद अब सीबीआई के अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल को भी इस मामले में तलब किया है. शराब घोटाले में जांच को लेकर CBI ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके लिए बकायादा CBI ने समन जारी किया है. वहीं इसे लेकर आप के संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 16 तारीख को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने और उनपर कार्रवाई करने की साजिश रची गई है.
दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है. इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी बीजेपी पर लगातार हमलावर है.
सिसोदिया को जेल भेजने वाले देश के दुश्मन
वहीं आज डॉ बी.आर. अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों ने मनीष सिसोदिया को जेल भेजा है वो देश के दुश्मन हैं. वो नहीं चाहते हैं कि देश तरक्की करे. वहीं उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि इतिहास गवाह है जिस व्यक्ति ने समाज के अंदर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने की कोशिश की. इतिहास में तानाशाह ने उसी को जेल में डाल दिया.
इसे भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में दिल्लीवालों को झटका, सब्सिडी वाली बिजली आज से ही खत्म, केजरीवाल की मंत्री ने बताई वजह
पीएम पर सवाल उठाने के बाद केजरीवाल से सवाल
आम आदमी पार्टी की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि सीबीआई की पूछताछ में अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे. वहीं आज आदमी की तरफ से की गई प्रेस कान्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीएम पर सवाल उठाने के बाद केजरीवाल से सवाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही अरविंद केजरीवाल से कह दिया था कि अब अगला नंबर आपका है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की लड़ाई सीबीआई का समन भेजने से रुकेगी नहीं. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि 16 तारीख को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने और उनपर कार्रवाई करने की साजिश रची गई है. लेकिन इस साजिश से अरविंद केजरीवाल की आवाज रुकने वाली नहीं है. इसके अलावा बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि देश के लाखों लोगों का पैसा पीएम ने अपने दोस्त की कंपनी में लगाया है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…