देश

2024 चुनाव में BJP को दे दें 35 सीटें तो गिर जाएगी ममता सरकार- बीरभूम में अमित शाह ने किया बड़ा दावा

Amit Shah in West Bengal: गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सूरी में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान गृह मंत्री ने दावा किया कि अगर भाजपा अगले साल होने वाले आम चुनावों में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 35 सीटें जीतने में सफल रहती है, तो राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल से पहले ही गिर जाएगी. अमित शाह ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल के लोग 2024 में भाजपा को 35 सीटें देते हैं, तो उन्हें 2026 तक भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ममता बनर्जी की सरकार इससे पहले ही गिर जाएगी.

गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के लिए आगामी चुनावों के बारे में कोई बयान नहीं दिया. लेकिन राजनीतिक विश्वेलषकों की मानें तो, अमित शाह के इस बयान के साथ ही अन्य राज्यों की तरह ही भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल के लिए भी टोन सेट कर दिया है. अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान टीएमसी की सरकार पर जमकर निशाना साधा.

अमित शाह ने घोटालों, विशेष रूप से भर्तियों में और हाल ही में राज्य में रामनवमी के जुलूसों पर हुई झड़पों को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा, “मुख्यमंत्री की इच्छा हो सकती है, लेकिन वह अपने भतीजे (अभिषेक बनर्जी) को अगले मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देख पाएंगी. भाजपा का कोई व्यक्ति पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री होगा.

ये भी पढ़ें: Asad Ahmed: …नहीं था कोई आपराधिक रिकॉर्ड, करना चहाता था कानून की पढ़ाई, 47 दिनों में कैसे बना 5 लाख का इनामी ? जानिए अतीक के बेटे असद की क्राइम कुंडली

रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर ममता सरकार पर बरसे

वहीं रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हावड़ा और हुगली जिलों में हिंसा की घटनाओं पर अमित शाह ने कहा कि ये झड़पें तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम हैं. गृह मंत्री ने कहा, अगर नरेंद्र मोदी 2024 में तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में लौटते हैं, तो देश में कहीं भी कोई भी रामनवमी के जुलूस को रोकने की हिम्मत नहीं करेगा. बता दें कि रामनवमी पर हुई हिंसा की घटनाओं के बाद से ही सीएम ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज है. बीजेपी ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

10 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

52 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

1 hour ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

2 hours ago