देश

PM Modi Security Breach: सीएम भगवंत मान ने पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी को दी क्लीन चिट, जांच कमेटी ने ठहराया था दोषी

PM Modi Security Breach: पंजाब में पीएम मोदी की सूरक्षा में हुई चूक मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी को क्लीन चिट दे दी है. पीएम मोदी की सूरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित की गई जांच कमेटी ने अनिरुद्ध तिवारी को दोषी ठहराया था. पीएम मोदी 5 जनवरी 2022 को पंजाब दौरे पर गए थे, उसी दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था.

7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

एक अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में दोषी अधिकारियों पर की गई कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. केंद्रीय सचिव राजीव भल्ला पहले से ही पंजाब सरकार को 3 रिमांइडर भेज चुके हैं. बता दें कि अब तक पंजाब पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ 7 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है. घटना तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समय हुई थी. तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी.

चीफ सेक्रेटरी ने पुलिस को बताया था जिम्मेदार

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पूर्व मुख्य सचिव विजय कुमार जौंजा ने केंद्र से रिमाइंडर के जवाब में पिछले साल मई महीने में अनिरुद्ध तिवारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम को 4 पन्नों का नोट भी भेजा था. इसके अलावा सीएमओ में तैनात एक अधिकारी ने अनिरुद्ध तिवारी से जब जवाब मांगा तो उन्होंने सारा दोष पुलिस पर डाल दिया था. उन्होंने कहा था कि मुख्य सचिव कार्यालय ब्लू बुक नहीं रखता है. ब्लू बुक में पीएम और अन्य बड़े सैंवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की यात्राओं के लिए प्रोटोकॉल तय किया जाता है.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: मेहमानों को भेंट की जाएगी राम जन्मभूमि की मिट्टी, PM Modi को दिया जाएगा ये खास तोहफा

इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली कमेटी ठहराया था दोषी

वहीं पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट की रिटायर जज इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने पूर्व चीफ सेक्रेटरी को दोषी ठहराया था. कमेटी ने जांच में पाया था कि पीएम मोदी के काफिल के साथ यात्रा करने के लिए किसी भी अधिकारी को तैनात नहीं किया गया था. वो पीएम की यात्रा के लिए केंद्र सरकार के साथ कोआर्डिनेशन के लिए जिम्मेदार थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

15 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

27 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

31 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

39 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago