दिल्ली में दो गुटों में भिड़ंत
Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में दो गुटों के आपस में भिड़ने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें दोनों गुटों की ओर से जमकर पेट्रोल बम और फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है. इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है. घटना 11 जनवरी की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर थाना इलाके में ये बवाल गोपी और साहिल गैंग के बीच हुआ था. इस दौरान सरेआम दोनों गैंग की तरफ से एकदूसरे पर फायरिंग की गई और पेट्रोल बम से हमला किया गया. ये पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें गोपी और साहिल गैंग के लोग एकदूसरे पर पेंट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.
बताया जा रहा है कि दोनों गैंग के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है. इसी को लेकर साहिल गैंग से जुड़े लोगों ने गोपी गैंग के सरगना के घर पर फायरिंग कर दी. दोनों गिरोह लालबाग इलाके में सक्रिया हैं और दोनों की अक्सर भिड़ंत होती रहती है.
गुरुवार यानी कि 11 जनवरी की देर रात साहिल गुट के 50 बदमाशों ने एक साथ मोटी बाग स्थित गोपी के घर पर धावा बोल दिया था. बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए पेट्रोल बम फेंके और कई राउंड फायरिंग भी की. करीब 20 मिनट तक जमकर बवाल होने के बाद बदमाश फरार हो गए. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली पीसीआर को 6 बार कॉल की गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची. इसके बाद आदर्श नगर पुलिस (Police) सूचना पाकर मौके पर पहुंची. मौके से पुलिस ने 8 खाली कारतूस के खोखे बरामद किए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…