सीएम चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन.
CM Champai Soren Networth: झारखंड में हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं. मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि हेमंत सोरेने की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में की कई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दसवीं पास चंपई सोरेन भी करोड़पति है, लेकिन संपत्ति के मामले में हेमंत सोरेन से पीछे हैं.
झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दसवीं पास हैं. मगर इनका राजनीतिक अनुभव बहुत अधिक है. 2019 में दिए गए एक चुनावी हलफनामे में चंपई सोरेन ने अपनी कुल संपत्ति के बारे में बताया था. जिसके मुताबिक, चंपई सोरेन के पास इस वक्त कुस संपत्ति 2.28 करोड़ की है. बता दें कि उनके पास कैश मजह 70,000 रुपये ही हैं. वहीं, पत्नी और बच्चों समेत तमाम बैंक खाते में 60,19,072 रुपये हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संपत्ति के मामले में चंपई सोरेन हेमंत सोरेन से पीछे हैं. आज तक की खबर के मुताबिक, हेमंत सोरेने की कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपये से अधिक है. 2019 से चुनावी हलफनामे की मानें तो हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 8,51,74,195 की है. वहीं, उनके तमाम बैंक खाते में करीब 25 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मिलकर शेयर्स में तकरीबन 7,24,612 रुपये का निवेश कर रखा है. साथ ही हेमंत सोरेन ने पोस्ट ऑफिस अकाउंट में 26,81,589 रुपये की पॉलिसी है. इसके अलावा LIC और ICICI में 70, 05, 638 रुपये की पॉलिसी है.
यह भी पढ़ें: आखिर लाल कपड़े में ही क्यों लाया जाता है बजट? जानें मुख्य वजह
चंपई सोरेन के पास 39, 52, 000 रुपये का कृषि योग्य भूमि है. साथ ही 9 लाख रुपये का एक घर भी है. इसके अलावा उनकी पत्नी के नाम पर भी 4,42,000 रुपये खेती के जमीन है. कुल मिलाकर चपई सोरेन के पास 2 करोड़ रुपये के आसपास की संपत्ति है. जबकि, चंपई सोरेन के के पास 76 लाख रुपये का कर्ज है.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Security Threat: व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी चोरी की गाड़ी के…
Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…