देश

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को लेकर CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, बोले- अयोध्या आने वाले रास्ते पर न हो अतिक्रमण, मकर संक्रांति के लिए कही ये बात

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की उद्घाटन होने के साथ ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. कार्यक्रम को अब मात्र 10 दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आने वाले मेहमानों के ठहरने के साथ ही अन्य तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसको देखते हुए यूपी सरकार भी लगातार निर्देश जारी कर रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी के कार्यक्रम के साथ ही उत्तर प्रदेश दिवस, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की तैयारियों की गुरुवार को समीक्षा की और कहा कि यह अवधि राज्य की ‘वैश्विक छवि’ चमकाने के लिए भी एक अवसर है.

इस मौके पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. तो वहीं इस दौरान अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज के मंडलायुक्तों ने तैयारियों के संबंध में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुति दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि, आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्रीरामलला के बालरूप के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का बहुप्रतीक्षित समारोह होने वाला है. देश-विदेश से धर्म, राजनीति, उद्योग, विज्ञान, सिनेमा, साहित्य, कला सहित अनेक क्षेत्रों के लब्धप्रतिष्ठ जन, संत समाज इसके साक्षी होंगे. इसी के साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि, अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद अयोध्या आने वाले हर मार्ग को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में तैयार किया जाए. उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि, कहीं भी अतिक्रमण न हो. अपरिहार्य स्थिति को छोड़ कहीं भी कोई वाहन न खड़ा हो. यदि ऐसा होता हुआ पाया जाये तो उस वाहन को तत्काल क्रेन से हटाया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का समारोह है. उसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है. पूरे प्रदेश को इससे जोड़ा जाए.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने शेयर किया जर्मनी की इस सिंगर का वीडियों, भगवान श्रीराम के खूबसूरत भजन को दिखीं गाते हुए

खिचड़ी और माघ मेले के लिए सीएम ने दिए ये निर्देश

इस मौके पर सीएम ने कहा कि, मकर संक्रांति से गोरखपुर में खिचड़ी मेला और प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो रहा है. फर्रुखाबाद में भी प्राचीनकाल से कल्पवास की व्यवस्था है. इसी माह 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन है, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह है. सीएम आगे बोले कि, कानून-व्यवस्था के लिहाज से आने वाला समय अत्यंत संवेदनशील है. ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे, यह समय प्रदेश की ‘ग्लोबल ब्रांडिंग’ (वैश्विक छवि) के लिए भी अच्छा अवसर है.

समय पर पूरी कर ली जाएं तैयारियां

बैठक में सीएम ने प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर माघमेला की तैयारियां समय से पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि, माघ मेले का पहला स्नान 15 जनवरी को होगा. हर श्रद्धालु-हर कल्पवासी अपने व्रत-संकल्प की पूर्ति अपनी आस्था अनुरूप कर सकें, इसके लिए हमें अच्छी व्यवस्था देनी होगी, उनकी जरूरतों का ध्यान रखना होगा. साधु-संतों और कल्पवासियों से संवाद बनाएं. भूमि-आवंटन बेहतर ढंग से करें.

कुंभ की तैयारी पर दिए ये निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि, यह आयोजन प्रयागराज कुम्भ 2025 का पूर्वाभ्यास है. प्रयागराज माघ मेले में प्रयास हो कि श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े. सीएम ने आगे कहा कि, गोरखपुर में खिचड़ी मेले की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को सुपर जोन/जोन में बांटकर कार्ययोजना लागू की जाए. हर सुपर जोन की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को दें. जगह-जगह जन उद्घोषणा प्रणाली, अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago