यूटिलिटी

सफर के दौरान अगर यात्री की तबीयत हो जाए खराब, तुरंत करें ये काम मिलेगी सुविधा

India Railway Helpline: लंबे सफर के लिए ट्रेन सबसे कम कीमत वाला साधन माना जाता है. लेकिन जरा सोचिए आप किसी लंबे सफर पर निकले हुए हैं और ट्रेन में अचानक आपकी तबियत खराब हो जाए, लेकिन सफर काफी लंबा है तो क्या होगा. पिछले कुछ समय में कई बार ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की तबियत खराब होने और सही समय पर इलाज की कमी के कारण कई लोगों के मौत की खबर सामने आईं है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आपको क्या करना चाहिए.

इस तरह मिलेगी सुविधा

ट्रेन में अक्सर सफर करने वाले लोगों के लिए यह जानकारी काम की है. आजकल के बदलते मौसम के कारण यात्रियों की तबियत बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है, और इससे बचने के लिए उचित समय पर इलाज मिलना बहेद जरूरी है. इसके अलावा, इलाज और दवाओं की कमी से कोई अनहोनी न हो जाए, यह खतरा भी होता है. ऐसे स्थिती में ट्रेन के डिब्बे में अलग से डॉक्टर की व्यवस्था होने जा रही है ताकि किसी को भी तबियत खराब होने पर तुरंत इलाज की सुविधा मिल सके. इसके लिए अब 162 ट्रेनों में मेडिकल बॉक्स भी लगाए गए है. जिसमें कई तरह की दवाई भी मौजूद है.

ये भी पढ़ें:RBI ने Paytm Payments Bank को दी बड़ी राहत, अब इस तारीख तक जारी रहेंगी ये सेवाएं

ऐसे उपचार के लिए करें संपर्क

अगर किसी की चलती ट्रेन में तबीयत खराब हो जाती है तो उसके लिए भी ट्रेनों में सुविधा उलब्ध कराई गई है. अगर अचानक आपकी तबीयत खराब हो जाती है तो आपको 138 नंबर पर कॉल करने पर सहायता दी जाती है. इसके साथ आप 9794834924 नंबर पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं.

टीटीई को भी कर सकते हैं सूचना

अगर आप की चलती ट्रेन में अचानक तबीयत खराब हो जाए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप सबसे पहले ट्रेन में टीटीई को तुरंत सूचना दें, क्योंकि सभी भारतीय रेल के अंदर डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध होती है. टीटीई आपको ऐसी अवस्था में मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

1 hour ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

1 hour ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

1 hour ago