MP News: सीएम शिवराज सिंह के साथ लाडली बहना
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेवरी की दुर्गानगर झुग्गी बस्ती पहुंचकर बहनों को उनके घर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्र प्रदान किये. मुख्यमंत्री ने बहनों से आत्मीय बातचीत कर उनका सुख-दुख जाना. मुख्यमंत्री चौहान संकरी गलियों से होते हुए बहनों के घर पहुंचे और बिना किसी औपचारिकता के बहनों एवं उनके परिवार के साथ बैठे. उन्होंने बच्चों के नाम, उनकी पढ़ाई, पति के कामकाज आदि के बारे में जाना. बहनों की आरती उतारी और उन्हें लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्र प्रदान किए.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों को कोई कष्ट न हो, उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े इसलिए घर पर ही बहनों को योजना के स्वीकृति-पत्र प्रदान किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री चौहान ने शीतल महावर, सुषमा रायकवार, कांति पाल, सुनीता लोवंशी और उम्मेदी बाई को स्वीकृति-पत्र प्रदान किए.
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि बहनों के साथ बना दिल का रिश्ता उनकी बेहतरी और सुखी जीवन के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है. हाल ही में लागू मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कदम है. योजना के क्रियान्वयन से एक संकल्प पूरा हो रहा है. इससे बहनों का आत्म-विश्वास बढ़ेगा और उनके सपने पूरे होंगे.
मुख्यमंत्री चौहान से बातचीत में सपना लोवंशी ने बताया कि योजना से मिलने वाले पैसे, वे अपनी बेटी की पढा़ई पर खर्च करेंगी. मुख्यमंत्री ने उम्मेदी बाई के पेरालिसिस से प्रभावित परिजन के इलाज के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए.
-भारत एक्सप्रेस
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…