देश

CM योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा, बोले- अयोध्या बनेगी देश और दुनिया की सुंदरतम नगरी

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण का आज जायजा लिया. अयोध्या के अपने दौरे पर पहुंचे सीएम ने कहा हम सभी ने पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस को पढ़ा है. जिसमें यह बात कही गई है कि, ‘कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहिं पारा.’ योगी ने कहा कि इसमें कलयुग में नाम की महत्ता के बारे में बताया गया है.

सीएम योगी ने किया हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन और आरती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या के दौरे पर सबसे पहले हनुमान गढ़ी में पहुंचकर दर्शन और आरती किया. यहां से वे रामजन्मभूमि रवाना हुए. जहां पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली. वहां मौजूद अभियंताओं ने रामजन्मभूमि परिसर के नक्शे के अनुसार सीएम को निर्माण कार्य की प्रगति से जुड़ी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा की अयोध्या में आने वाले हर श्रद्धालु को सभी प्रकार की सुविधा मिलनी चाहिए.

रामलला भवन का किया लोकार्पण

सीएम योगी ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों से वहां आने वाले भक्तों की सुविधाओं का विशेष तौर पर ध्यान रखने के लिए भी कहा. वहीं उन्होंने अयोध्या में नवनिर्मित श्रीरामक्रतुस्तम्भ और श्री रामलला भवन का लोकार्पण भी किया.

इसे भी पढ़ें: Electricity Strike in UP: यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, किसी की नहीं जाएगी नौकरी, मुकदमें भी होंगे वापस

नाम लिखने से मिलता है 100 गुना ज्यादा पुण्य

नाम की महिमा बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि नाम के जपने से 100 गुना अधिक पुण्य अगर कोई नाम लिखता है तो उससे मिलता है. वहीं उन्होंने कहा कि जुलाई तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्ण होते ही अयोध्या डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों के लिए भी बेहतरीन गंतव्य के रूप में जानी जाएगी.

वहीं उन्होंने कहा कि 32000 करोड़ की योजनाएं जब धरातल पर उतरेंगी तो अयोध्या देश और दुनिया की सुंदरतम नगरी के रुप में हम सबके सामने होगी. प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होकर अपनी कृपा का प्रसाद बरसाएंगे. उनकी कृपा हमेशा से अयोध्या धाम और देश वासियों पर बनी रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

19 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

21 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

21 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

40 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

41 minutes ago