खेल

IND vs AUS: भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश, दूसरे ODI में कंगारुओं के हाथों मिली दस विकेट से हार

Visakhapatnam: आज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हो रही क्रिकेट मैच में मिशेल स्टार्क के पांच विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 117 रन पर आउट करने के बाद 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करके दस विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. पिछले मैच में तीन विकेट लेने वाले स्टार्क ने 53 रन देकर पांच विकेट लिये जिसमें से चार पहले स्पैल में लिये गए.  यह भारत का आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा न्यूनतम स्कोर है.

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए आसान रहा लक्ष्य

जवाब में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को साधारण सा लक्ष्य हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं आई. पिछले मैच में भी अर्धशतक जमाने वाले मिशेल मार्श ने 36 गेंद में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 66 रन बनाये जबकि ट्रेविस हेड 51 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 30 गेंद की अपनी पारी मं 10 चौके लगाये. आस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 121 रन बनाये और विजयी चौका मार्श ने अक्षर पटेल को जड़ा.

निर्णायक होगा चेन्नई में खेला जाने वाला मैच

पहला मैच भारत ने जीता था और अब तीसरा तथा निर्णायक मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जायेगा. भारत के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और कोई विकेट नहीं ले सके. मोहम्मद शमी ने तीन ओवर में 29 रन दिये जबकि मोहम्मद सिराज ने इतने ही ओवर में 37 रन दे डाले. अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 25 रन दिये. इससे पहले आस्ट्रेलिया के लिये सीन एबोट ने 23 रन देकर तीन और नाथन एलिस ने 13 रन देकर दो विकेट लिये.

इसे भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का दिया न्यौता, दोनों टीमों ने बदले 2-2 खिलाड़ी

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

भारत का कोई बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका. विराट कोहली ने 35 गेंद में 31 रन बनाये जबकि अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन की पारी खेली जिसमें दो छक्के शामिल थे. स्टार्क ने पहले स्पैल में छह ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाये. उन्होंने शुभमन गिल (0), रोहित शर्मा (13), सूर्यकुमार यादव (0) और केएल राहुल (नौ) को आउट किया. भारतीय टीम की लगातार दूसरे मैच में शुरूआत खराब रही और पहले पांच ओवर में स्टार्क ने कहर बरपा दिया. गिल को पहले ओवर में खाता खोले बिना आउट करने के बाद उन्होंने कोहली और रोहित शर्मा की साझेदारी को भी तोड़ा.

रोहित का कैच पहली स्लिप में स्टीव स्मिथ ने लपका. अगली गेंद पर सूर्य पगबाधा आउट हो गए जो पिछले मैच में भी पहली गेंद पर आउट हुए थे. उन्होंने केएल राहुल (नौ) को नौवे ओवर में पगबाधा आउट किया. रिव्यू के बाद भी फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया और नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 48 रन था. एबोट ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या (1) को स्मिथ के हाथों लपकवाया. कोहली और जडेजा ने छठे ओवर के लिये 22 रन की साझेदारी की लेकिन नाथन एलिस ने इस साझेदारी का तोड़कर कोहली का कीमती विकेट लिया. जडेजा उनका अगला शिकार बने और विकेट के पीछे कैच दे बैठे.

भाषा

Recent Posts

फ्रांस में बेकाबू हुआ विरोध प्रदर्शन: 8 लाख लोग सड़कों पर, 6 हजार गिरफ्तार, आखिर क्यों थम नहीं रहा गुस्सा?

France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…

13 minutes ago

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

26 minutes ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

31 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

36 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

1 hour ago