बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी और दिल्ली की सीएम आतिशी सिंह.
Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है, जिसमें नेताओं की बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इसी कड़ी में कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, और अब मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर विवादित बयान दिया है.
रमेश बिधूड़ी ने आतिशी के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “दिल्ली की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी ने अपना नाम बदलकर मार्लेना से सिंह कर लिया.” इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आतिशी के माता-पिता ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की माफी के लिए याचिका दायर की थी.
इस पर अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं का अपमान है, जिसे महिलाएं जरूर जवाब देंगी. कांग्रेस ने भी इस बयान को बीजेपी की महिला विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया.
प्रियंका गांधी पर बिधूड़ी ने कहा था, “कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे.” इस बयान के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आलोचना की और इसे महिलाओं का अपमान बताया. इसके बाद बिधूड़ी ने माफी मांगी.
यह भी पढ़ें- “कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा…”, रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर मचा सियासी कोहराम
बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के बारे में दिए बयान की सफाई देते हुए कहा कि यह बयान बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव के उस बयान जैसा था, जिसमें उन्होंने बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बनाने की बात की थी.
आतिशी ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर बीजेपी के नेता ऐसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करेंगे तो पार्टी महिलाओं को कैसे सुरक्षित महसूस कराएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…