देश

Weather Update: दिल्ली-यूपी में ठंड की मार, नोएडा में बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल, अगले 5 दिनों तक कोहरे को लेकर रेड अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य में कड़ाके की ठंड जारी है. लेकिन राजधानी दिल्ली समेत कुछ इलाकों में हल्की धूप ने राहत देने का काम किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच, दिल्ली में आज सुबह से ही हल्की धूप देखने को मिली. इसके अलावा शीतलहर भी कम थी. लेकिन वहीं मौसम विभाग ने साल के आखिरी दिन और नए साल (New Year) पर कड़ाके ठंड को लेकर चेताया है. 1 जनवरी 2023 से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है.

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली को छोड़कर अगले 48 घंटों में उत्तराखंड, पंजाब और बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा पड़ने का अनुमान है. वहीं, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी घना कोहरा पड़ने की संभावना है. इसके अलावा आने वाले दो दिनों में नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाने का अनुमान है.

राजधानी दिल्ली में कैसा है तापमान ?

मौसम विभाग के मुताबिक आज 29 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. दिल्ली में आज हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक, 30 दिसंबर से दिल्ली में फिर घना कोहरा पड़ने के आसार हैं.

वहीं उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सर्द मौसम के कहर को देखते हुए आठवीं तक के छात्रों के लिए एक जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट! क्या आपके शहर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?

बिहार में शीतशहर का कहर

बिहार की राजधानी पटना में शीतलहर का कहर जारी है. इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि अब ठंड बढ़ गई है तो हम कहीं-कहीं से लकड़ी ला रहे हैं और उसे जलाकर आग ताप रहे हैं. सरकार की तरफ से लकड़ी की कोई व्यवस्था नहीं है. घने कोहरे और शीतलहर के बीच आम को जनता को आग सहारा लेने की जरूरत पड़ रही है. वहीं यूपी के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है.  गोरखपुर में भी ठंड का कहर जारी है. जिसके चलते यहां भी लोग आग की ताप का सहारा लेते हुए दिखे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

37 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

50 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago