ठंड से राहत मिलना होगी ठंड (फोटो ट्विटर)
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत है. दिन के समय धूप निकलने की वजह से लोगों की ज्यादा ठंड का एहसास नहीं हो रहा है. लेकिन आज से पहाड़ों से लेकर मैदान इलाकों तक मौसम करवट लेना वाला है. जिसके चलते मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कुछ इलाकों में आज भी बरसात होगी. मंगलवार से शीतलहर चलना शुरू जाएंगी और 28 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के यह भी अनुमान जताया है कि 24 से 26 जनवरी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी.
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे. आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है.
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: जब सही लड़की मिलेगी, कर लूंगा शादी- राहुल गांधी ने बताया उनकी ‘जीवन साथी’ में क्या होनी चाहिए खूबियां
वहीं 23 जनवरी यानी आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 24 जनवरी को गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 24 को बर्फबारी हो सकती है. इसी दौरान उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है.
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…