Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: फिर लौटेगी ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी तो इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के यह भी अनुमान जताया है कि 24 से 26 जनवरी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी.

weather update (17)

ठंड से राहत मिलना होगी ठंड (फोटो ट्विटर)

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत है. दिन के समय धूप निकलने की वजह से लोगों की ज्यादा ठंड का एहसास नहीं हो रहा है. लेकिन आज से पहाड़ों से लेकर मैदान इलाकों तक मौसम करवट लेना वाला है. जिसके चलते मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कुछ इलाकों में आज भी बरसात होगी. मंगलवार से शीतलहर चलना शुरू जाएंगी और 28 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के यह भी अनुमान जताया है कि 24 से 26 जनवरी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी.

दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे. आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें-   Rahul Gandhi: जब सही लड़की मिलेगी, कर लूंगा शादी- राहुल गांधी ने बताया उनकी ‘जीवन साथी’ में क्या होनी चाहिए खूबियां

वहीं 23 जनवरी यानी आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 24 जनवरी को गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 24 को बर्फबारी हो सकती है. इसी दौरान उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital