देश

Weather Update: न्यू ईयर से पहले दिल्ली में ठंड ने बरपाया कहर, पारा पहुंचा 4 डिग्री, माउंट आबू में जमी बर्फ

Weather Update: साल 2022 के आखिरी महीने दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने अपना कहर बरपाया शुरू कर दिया है. नई साल के पहले मौसम में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड देखने को मिली है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है. साथ ही दिल्ली में आज से और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है.

पंजाब में ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई. इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है. वहीं उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी घने कोहरे की चादर देखने को मिली. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में दिल्ली में पारा 4 डिग्री से ज्यादा गिर सकता है. इसके ही राजधानी में घने कोहरे के साथ ठंडी हवाओं का कहर जारी रहेगा.

राजधानी दिल्ली में कम हुई विजिबिलिटी

दिल्ली में आज 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री आंका गया है वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिल्ली और एनसीआर में फिलहाल घना कोहरा बना हुआ है. पालम और सफदरजंग पर 100 मीटर की विजिबिलिटी आंकी गई है. दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में विजिबिलिटी इससे भी कम होने का संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी, जानें भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

दरअसल, पिछले कई दिनों से पहाड़ी इलाकों में हिमपात के साथ-साथ बारिश हो रही है. बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश होने की संभावना है. हिमालयी इलाकों में पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में चला गया है. पानी तक जम चुका है. जिसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं राजस्थान के माउंट आबू में तापमान गिरने के कारण बर्फ की परत जम गई. मैदानों, वाहनों के शीशे पर बर्फ जम गई।

मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में शीत लहर और ठंडे दिन की चेतावनी जताई है. उत्तर रेलवे ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. वहीं, ठंड के बीच कई दक्षिण राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

12 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago