मनोरंजन

Urfi Javed: क्रिसमस पर सेंटा क्लॉज बन सड़कों पर निकलीं उर्फी जावेद, बोलीं- एक विश मांग लो…

Urfi Javed:  मशहूर टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद कभी अपने पिन तो कभी सिम से बनी ड्रेस पहन कर सुर्खियां बटोरतीं रहतीं हैं. उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती रहती हैं. अब तो ऐसा लगने लगा है कि उर्फी की हर छोटी से छोटी चीज सभी के लिए एक बहुत बड़ा मसला बनती जा रही है. एक्ट्रेस कब  कैसी ड्रेस बना लें किसी को अंदाजा नहीं होता. हर दिन उर्फी अपने लुक से फैंस को एक नया सरप्राइज देती हैं. यही नहीं वो न जानें कितनी बार कैमरे के सामने टॉपलेस भी हो चुकी हैं. जब भी कैमरे के सामने उर्फी (Urfi Javed) आती हैं  तो लोगों के दिमाग में एक ही बात घूमती है कि आखिर अब क्या करने वाली हैं.

एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नया लुक

उर्फी के नए लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होते रहते हैं. बता दें कि इसी बीच एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है.जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उर्फी जावेद सांता क्लॉज बनी

दरअसल एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है. उर्फी रेड कलर की लेदर ड्रेस में नजर आ रही हैं. ये ड्रेस जंपसूट स्टाइल की है. उनकी ड्रेस की एक लेग फुल और दूसरी बिलकुल शॉर्ट है. एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस को पीछे से जहां पूरी तरह कवर रखा है वहीं आगे से इसे थोड़ा ओपन रखा है.

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री को मिली वाई कैटेगिरी की सुरक्षा पर भड़के लोग, अब निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

लोगों से कहा विश मांग लो

उर्फी के ड्रेस में गले के साइड पर बड़ा सा कट लगा हुआ है. उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को ओपन रखा है साथ ही सटल मेकअप में नजर आ रही हैं. वह कैमरे के सामने चलते हुए नजर आ रही हैं और अलग-अलग पोज देते हुए वीडियो बनवा रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘आपका सैंटा यहां पर है…कोई भी विश मांगिए.’

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा ऐलान: जनजातीय मरीज और सहायक को मिलेगी निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा, कौशल विकास पर दिया जोर

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…

2 hours ago

क्या अमेरिका में हवाई सेवाएं ठप होने के बाद बंकर में छिप गए डोनाल्ड ट्रंप? जानें सच

अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…

2 hours ago

गुजरात के अंबाजी और पावागढ़ की वह यात्रा, जो सिखाती है जीवन में धैर्य और आंतरिक शक्ति के असली मायने

गुजरात के श्री अंबाजी और पावागढ़ महाकाली आस्था, विरासत और आत्म-चिंतन का अनूठा संगम हैं.…

3 hours ago