Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“जेल में आतिफ की दाढ़ी नोंचने पर हुआ था विवाद, भाई की बेइज्जती का बदला लेने के लिए असलम ने दी थी जीवा की सुपारी,” शूटर का कबूलनामा!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे विजय यादव का वीडियो बताया जा रहा है. पुलिस इस वीडियो की तथ्यात्मक जांच में जुटी है.

Sanjeev Jeeva Murder

हत्यारोपी विजय यादव और संजीव जीवा (फाइल फोटो)

Gangster Sanjeev Jeeva Murder Case: गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक संजीव जीवा को गोलियों से छलनी करने वाले विजय यादव ने हत्या के कारणों का खुलासा किया है. विजय यादव ने बताया है कि नेपाल में असलम ने जीवा की सुपारी दी थी. जीवा ने लखनऊ जेल में बंद असलम के भाई आतिफ की दाढ़ी नोंच ली थी. इसी के बाद भाई की बेइज्जती का बदला लेने के लिए असलम ने बीस लाख रुपए में उसे जीवा की सुपारी दी थी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स को विजय यादव बताया जा रहा है और उसको ऑक्सीजन मास्क लगाया गया है. बता दें कि माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की 7 जून को लखनऊ कोर्ट परिसर में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह पेशी के लिए लाया गया था. इस हमले में एक बच्ची समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें- Lucknow: संजीव जीवा हत्याकांड में CCTV ने खोले कई राज, कैसरबाग बस अड्डे पर किसी से बात करता दिखा आरोपी विजय, पुलिस ने शुरू की मददगारों की तलाश

मौके से पुलिस ने कथित हमलावर, जिसकी पहचान विजय यादव (24) के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर लिया था. वह जौनपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं. हाल ही में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें वह लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया था. इसी के बाद जानकारी सामने आई थी, कि पुलिस अब उसके मददगारों तक पहुंचने का रास्ता तलाश रही है ताकि हत्या के पीछे की साजिश की तह तक पहुंचा जा सके. फिलहाल वायरल इस ताजा वीडियो की छानबीन में भी पुलिस जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital