देश

Sandeep Dixit On AAP: मुंबई में INDIA की बैठक से पहले कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- BJP के एजेंट हैं केजरीवाल

मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की होने वाली बैठक से दो दिन पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोला है. कांग्रेस नेता ने कहा कि AAP के नेता आम आदमी की बात करते हैं, लेकिन उसके मुखिया अब बंगला में रहते हैं और गाड़ियों के काफिले में घूमते हैं.

बीजेपी की एजेंट है AAP- संदीप दीक्षित

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार के पैसे का इस्तेमाल कुछ लोग अपनी राजनीति के लिए कर रहे हैं. पंजाब सरकार के पैसे से राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने AAP को बीजेपी का एजेंट करार देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन में बीजेपी के लिए एक एजेंट की तरह काम कर रही है.

31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी बैठक

संदीप दीक्षित का ये बयान ऐसे मौके पर आया है जब दो दिन बाद यानी कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक होने वाली है. संदीप दीक्षित से विहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने AAP पर हमला बोला. इससे पहले भी संदीप दीक्षित अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध चुके हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल 2024 चुनाव के लिए INDIA गठबंधन से बाहर निकलने के लिए अपना सियासी माहौल तैयार कर रही है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी का बड़ा दांव, इन VIP सीटों पर जल्द करेगी प्रत्याशियों का ऐलान

अमित शाह के बयान का किया जिक्र

संदीप दीक्षित ने दिल्ली सेवा बिल पर संसद में गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि AAP विपक्षी गठबंधन INDIA को छोड़कर भागने वाली है. इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है, लेकिन अमित शाह का बयान बहुत कुछ इशारा कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

3 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

39 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

42 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago