Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब होने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पतालम भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है.

अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब होने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पतालम भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है. सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षण मिलने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया.

हल्के बुखार के बाद अस्पताल पहुंचीं सोनिया गांधी

मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को हल्के बुखार के लक्षण दिखाई दिए. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पतालम में भर्ती कराया गया. इससे पहले भी सोनिया गांधी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना कर चुकी हैं. फिलहाल डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: सोने चला गया रोवर प्रज्ञान, ISRO चीफ बोले- अब 22 सितंबर से फिर शुरू करेगा काम

मुंबई बैठक में हुई थीं शामिल

सोनिया गांधी पिछले दिनों मुंबई में हुई विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक में भी शामिल हुई थीं. बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत हुई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital