देश

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया भाजपा के नए आवासीय परिसर और सभागार का उद्घाटन, परिसर बनाने वाले श्रमवीरों से की मुलाकात

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नए आवासीय परिसर और सभागार का उद्घाटन किया. वहीं पीएम मोदी ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण भी किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवासीय परिसर बनाने वाले श्रमिकों से भी मिले. इसके अलावा पीएम मोदी ने यहां पूजा अर्चना भी की.

इस काम में आएगा नया परिसर

भाजपा मुख्यालय के सामने बने ये रिहायशी कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का उपयोग पार्टी की बड़ी बैठकों को आयोजित करने में किया जाएगा. वहीं भाजपा के संगठन महासच‍िव और मंत्री स्‍तर के नेताओं के ठहरने की सुव‍िधा यहां उपलब्‍ध होगी. परिसर बनाने वाले श्रमिकों से भी इसके अलावा इसका उपयोग पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कैंपेन के लिए भी किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया. उन्होंने पीएम मोदी का पुष्प एवं अंगवस्त्रम से स्वागत किया.

 PM मोदी ने किया संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय के विस्तार की देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है.

फिर भी हमने हार नहीं मानी

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 43 वर्षों में पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि आपातकाल के बाद कांग्रेस पार्टी की हार हुई, लेकिन 1984 के बाद जबरदस्त वापसी हुई और हमारा लगभग सफाया ही हो गया. फिर भी हमने हार नहीं मानी.

कांग्रेस के नेता कहते हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी

PM मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि साथियों आपको याद होगा कांग्रेस के नेता कभी कहा करते थे कि जनसंघ को जड़ से उखाड़ देंगे और आज के कांग्रेस के नेता कहते हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी. इन्होंने मुझे भी जेल में डालने की कोशिश की. देशवासियों के आशीर्वाद से हम आगे बढ़े हैं और बढ़ते रहेंगे. साथियों भाजपा ये वो पार्टी नहीं है जो अखबारों से टीवी स्क्रीन से पैदा हुई है, ये भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के त्याग से आगे बढ़ी है. 2018 में इसकी कार्यलय का लोकार्पण करते हुए मैने कहा था कि ये कार्यालय हमारी कर्मभूमि है.

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

48 seconds ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

14 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

47 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

60 minutes ago