पहलवानों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
Rahul Gandhi: कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान लगातार मोर्चा खोले हुए हैं. यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग पहलवानों की ओर से किया जा रहा है. कुश्ती संघ की नवनिर्वाचित टीम को खेल मंत्रालय की तरफ से रद्द किए जाने के बाद चल रहे उठा-पटक के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के एक गांव में पहलवानों से मिलने पहुंचे.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के पहलवान दीपक पूनिया के गांव छारा पहुंचे. जहां पर उन्होंने वीरेंद्र अखाड़े में पहलवानों से मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ पहलवान बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे. राहुल गांधी ने गांव पहुंचकर पहलवानों से बात की और उनकी समस्याओं को लेकर बात की. बता दें कि बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने इसी वीरेंद्र अखाड़े से कुश्ती की शुरुआत की थी.
बता दें कि पहलवानों के तमाम विरोध के बाद खेल मंत्रालय ने नवनिर्वाचित WFI के अध्यक्ष संजय सिंह को निलंबित कर दिया था. इसके साथ ही कुश्ती महासंघ की मान्यता को रद्द करने के ऐलान के साथ ही किसी भी तरह के WFI के फैसले लेने पर भी रोक लगा दी गई थी.
WFI के चुनाव में निर्वाचित हुए संजय सिंह का विरोध करते हुए पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. इसके अलावा पहलवान बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर अपने पद्मश्री आवास को छोड़ दिया था. इसके अलावा विनेश फोगाट ने भी अपना पुरस्कार वापस करने की घोषणा की थी.
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को निलंबित किए जाने पर पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका अब कुश्ती संघ से कोई लेना-देना नहीं है. इसके साथ ही संजय सिंह के साथ करीबी रिश्ते होने के किए जा रहे दावे को भी खारिज करते हुए कहा था कि उनका संजय सिंह के साथ कोई भी रिश्ता नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…